सोनीपत के कारोबारी को प्रेमजाल में फंसा कर 40 लाख ठगे, दिल्‍ली की शिवानी समेत हनीट्रैप गैंग के 8 गिरफ्तार, दो वकील भी शामिल

सोनीपत पुलिस की एंटी गैंगस्टर यूनिट ने दिल्ली की युवती शिवानी और उसके परिवार द्वारा चलाए जा रहे हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़ किया। गिरोह 40 लाख की ठगी करते पकड़ा गया। दो वकील भी शामिल, एक आरोपी फरार।

सोनीपत के कारोबारी को प्रेमजाल में फंसा कर 40 लाख ठगे, दिल्‍ली की शिवानी समेत हनीट्रैप गैंग के 8 गिरफ्तार, दो वकील भी शामिल

सोनीपत पुलिस ने हनीट्रैप गैंग पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार
दिल्ली की शिवानी परिवार और वकीलों के साथ चला रही थी ठगी गिरोह
व्यवसायी से 40 लाख रुपये ठगने की कोशिश, रंगे हाथों गिरफ्तारी

सुशील मोर 


हरियाणा के सोनीपत में रविवार को पुलिस ने हनीट्रैप के एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह दिल्ली की रहने वाली शिवानी नामक युवती अपने परिवार और वकीलों के साथ मिलकर चला रही थी। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई में कुल 8 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, शिवानी अपने परिवार के सदस्यों — मां रेखा, दो बहनें तान्या और नंदनी, भाई साहिल, दोस्त शुभम, और दो वकील आशीष व यथार्थ के साथ मिलकर यह गिरोह चला रही थी। ये लोग सोनीपत के कुंडली क्षेत्र के एक व्यवसायी को प्रेमजाल में फंसा कर उससे 40 लाख रुपये की ठगी कर चुके थे।

इसकी भनक लगते ही स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट, कुंडली थाना पुलिस और मुरथल थाना पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर गिरोह को पकड़ने की योजना बनाई। पुलिस ने आरोपियों को 40 लाख रुपये की डील करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

मौके से पुलिस ने शिवानी, उसकी मां रेखा, बहन तान्या, भाई साहिल, दोस्त शुभम, नंदनी और वकील यथार्थ को गिरफ्तार किया है, जबकि वकील आशीष नामक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

सोनीपत पूर्वी डीसीपी प्रबीना पी ने बताया कि गिरोह बड़े स्तर पर हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के जरिए लोगों से धन उगाही कर रहा था। उन्होंने कहा, “कुछ आरोपी कानूनी प्रक्रिया की जानकारी का दुरुपयोग कर रहे थे, लेकिन सभी मुख्य आरोपी अब हमारी गिरफ्त में हैं।”

जांच में यह भी सामने आया कि शिवानी ने दिल्ली के नरेला थाना में उक्त व्यवसायी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराकर उस पर दबाव बनाने की कोशिश की थी, ताकि और अधिक राशि ऐंठी जा सके। पुलिस अब गिरोह से जुड़े और नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

आने वाले दिनों में इस गैंग के दिल्ली-एनसीआर के अन्य मामलों से भी लिंक सामने आने की संभावना जताई जा रही है।