जमीन का इंतकाल चढ़ाने के नाम पर पटवारी 2,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

सोनीपत में पटवारी युद्धवीर को ACB ने 2,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जमीन का इंतकाल चढ़ाने के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी। मामला दर्ज, आगे कार्रवाई जारी।

जमीन का इंतकाल चढ़ाने के नाम पर पटवारी 2,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जमीन का इंतकाल चढ़ाने के नाम पर पटवारी युद्धवीर ने मांगी रिश्वत

₹2,000 लेते ही ACB की टीम ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार

सोनीपत-रोहतक ACB की संयुक्त कार्रवाई, मामला दर्ज


हरियाणा में भ्रष्टाचार पर लगातार हो रही कार्रवाई के बीच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने सोनीपत में एक पटवारी को 2,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी की पहचान युद्धवीर के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।

मामले की शिकायत राम नगर निवासी सतबीर वर्मा ने एसीबी कार्यालय में दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि शादीपुर स्थित अपनी जमीन का इंतकाल राजस्व रिकॉर्ड में चढ़ाने के बदले पटवारी ने 2,000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत को गंभीर मानते हुए ACB ने गोपनीय योजना बनाकर जाल बिछाया

आज ऑपरेशन के दौरान जैसे ही पटवारी युद्धवीर ने सतबीर वर्मा से रिश्वत की राशि स्वीकार की, मौके पर पहले से मौजूद सोनीपत और रोहतक की संयुक्त टीम ने उसे दबोच लिया। एसीबी अधिकारियों के अनुसार सरकारी काम के नाम पर रिश्वत लेना कानून का गंभीर अपराध है और आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है

इस कार्रवाई ने एक बार फिर राजस्व विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की हकीकत सबके सामने ला दी है। एसीबी ने कहा है कि भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।