नए साल में सोनीपत पुलिस का एक्शन , NH-44 पर बदमाशों से मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर दबोचा
नए साल की शुरुआत में सोनीपत के मुरथल थाना क्षेत्र में NH-44 पर सीआईए कुंडली और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। हिस्ट्रीशीटर समीर घायल हुआ, जबकि साजिद को गिरफ्तार किया गया।
- नए साल की शुरुआत में सोनीपत पुलिस का अपराधियों पर तगड़ा एक्शन
- NH-44 पर सीआईए कुंडली और बदमाशों के बीच मुठभेड़
- हिस्ट्रीशीटर समीर घायल, साजिद गिरफ्तार
सोनीपत। नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही सोनीपत पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा एक्शन लिया है। मुरथल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर सीआईए कुंडली टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर समीर के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी साजिद को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की।
बताया गया है कि पुलिस करीब नौ माह पहले बहालगढ़ थाना क्षेत्र में हुए हत्या मामले में समीर और साजिद की तलाश कर रही थी। दोनों आरोपी लंबे समय से पुलिस के रडार पर थे।
मुठभेड़ के बाद सोनीपत पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से हथियार बरामद किए हैं।
घायल समीर को इलाज के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।
Akhil Mahajan