दिल्ली में आयोजित 14वीं नेशनल वोवीनाम मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता में समालखा का डंका गूंजा

समालखा की यामिन इंटरनेशनल स्पोर्टस अकादमी के खिलाडियों ने 14वीं नेशनल वोवीनाम मार्शल आर्ट्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। अभिभावकों व गणमान्य व्यक्तियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

दिल्ली में आयोजित 14वीं नेशनल वोवीनाम मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता में समालखा का डंका गूंजा

➤ समालखा की यामिन इंटरनेशनल स्पोर्टस अकादमी के खिलाडियों ने नेशनल वोवीनाम मार्शल आर्ट्स में शानदार प्रदर्शन किया
➤ ईशांत ने स्वर्ण पदक, गुंजन ने रजत पदक, मयंक व सानवी ने कांस्य पदक जीते
➤ अकादमी में खिलाडियों का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया

समालखा,अशोक शर्मा

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 8 से 12 सितंबर तक 14वीं नेशनल वोवीनाम मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में समालखा की यामिन इंटरनेशनल स्पोर्टस अकादमी के खिलाडियों ने भाग लिया और शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया।

सब जूनियर 54 किलो वर्ग भार में मयंक ने कांस्य पदक जीता। 49 किलो वर्ग में सानवी ने भी कांस्य पदक अपने नाम किया। 90 किलो वर्ग में गुंजन ने रजत पदक हासिल किया। वहीं, 41 किलो वर्ग में ईशांत ने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।

प्रतियोगिता से लौटने पर यामिन इंटरनेशनल स्पोर्टस अकादमी में खिलाडियों का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर अभिभावक व गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाडियों को सम्मानित किया। अकादमी जूनियर इंस्ट्रक्टर, अंतर्राष्ट्रीय कोच यामिन, किरण देवी, दीपिका, साहिल, अजय, भूपेंद्र, मनमीत सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

हरियाणा वोवीनाम मार्शल आर्ट्स के अध्यक्ष यामिन खान, सेक्रटरी ओमप्रकाश ग्रेवाल और अकादमी के चेयरमैन सुरेन्द्र सरोहा ने हरियाणा टीम को बधाई दी और खिलाडियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।