दो नाबालिग बहनों से रेप:बुआ-फूफा पर वेश्यावृत्ति में धकेलने का आरोप; 3 से 5 हजार रुपए में बुलाते थे कस्टमर
यमुनानगर में दो नाबालिग बहनों को उनकी ही सगी बुआ और फूफा द्वारा देह व्यापार में धकेलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
• यमुनानगर में 13 और 15 साल की सगी बहनों के यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया
• बुआ और फूफा पर वेश्यावृत्ति में धकेलने और मारपीट के आरोप
• महिला थाना पुलिस ने POCSO समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की
यमुनानगर में दो नाबालिग सगी बहनों के साथ यौन शोषण और देह व्यापार का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। पीड़िताएं 13 और 15 वर्ष की हैं, जो अपनी दादी के साथ रहती थीं। दोनों बहनों ने महिला थाना पुलिस को बताया कि उनकी बुआ और फूफा उन्हें जबरन अलग-अलग व्यक्तियों के पास भेजते थे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की जाती थी।
पीड़िताओं के अनुसार, उनकी दादी भी इस पूरे मामले में बुआ का साथ देती थी। 15 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके फूफा ने उसके साथ यौन शोषण किया। यह घटनाएं लंबे समय से चल रही थीं और उन्हें लगातार धमकाया और प्रताड़ित किया जाता था।
पीड़िता ने बताया कि बुआ अपने घर पर जितेंद्र, रमेश और सुभाष नाम के अधेड़ व्यक्तियों को बुलाती थी। इन लोगों द्वारा शोषण के बदले 3 हजार से 5 हजार रुपए बुआ और दादी को दिए जाते थे, जो वे खुद रख लेती थीं।
एक घटना में बुआ ने 15 वर्षीय किशोरी को रात में अपने घर बुलाया। वहां बुआ और फूफा ने शराब का सेवन किया। नशे की हालत में फूफा ने शोषण किया और विरोध करने पर बुआ ने मारपीट की और बाल काट दिए। इस दौरान दादी मूकदर्शक बनी रही।
इसके अलावा आरोप है कि बुआ ने रुपयों के लालच में दो युवकों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया। अब वह एक वकील के साथ मिलकर पीड़िताओं पर शहर छोड़ने का दबाव बना रही थी।
महिला थाना यमुनानगर की जांच अधिकारी कमला देवी ने बताया कि कमेटी की काउंसलिंग रिपोर्ट के आधार पर आरोपी बुआ शालू, फूफा अरुण, सुभाष, जितेंद्र और रमेश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने POCSO एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में जांच शुरू कर दी है। पीड़िताओं की सुरक्षा को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
Akhil Mahajan