28 मई का राशिफल: बुधादित्य योग से चमकेगी इन राशियों की किस्मत
28 मई 2026 का राशिफल जानिए। बुधादित्य और रूचक योग के प्रभाव से कई राशियों को धन लाभ, प्रमोशन और सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
28 मई को बुधादित्य और रूचक योग से कई राशियों की चमकेगी किस्मत
मेष और कन्या राशि वालों को धन लाभ और करियर में सफलता के योग
वृष और कुंभ राशि वालों को विवाद और निवेश में सावधानी बरतने की सलाह
28 मई 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वादशी और त्रयोदशी तिथि का शुभ संयोग बन रहा है। चंद्रमा तुला राशि में गोचर करेंगे, जिससे कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक आज आकाश मंडल में वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, शंख योग और वरियान योग का विशेष प्रभाव रहेगा। वहीं मेष, कर्क, तुला और मकर राशि वालों को रूचक योग का भी लाभ मिलने वाला है।
➤ मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को पदोन्नति मिलने के योग हैं। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा और प्रॉपर्टी में निवेश फायदेमंद साबित हो सकता है।
➤ वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में तारीफ मिलेगी। हालांकि वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। पारिवारिक विवाद बढ़ सकते हैं और स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
➤ मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को कल थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। व्यर्थ के कामों में समय और धन खर्च हो सकता है। बिजनेस में पार्टनरशिप से पहले सोच-विचार करना बेहतर रहेगा।
➤ कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं। पत्नी की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है।
➤ सिंह राशि
सिंह राशि वालों को बुधादित्य योग का लाभ मिलेगा। व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
➤ कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए नया काम शुरू करने का दिन शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है। परिवार से सहयोग मिलेगा।
➤ तुला राशि
तुला राशि वालों को रूचक योग का लाभ मिलेगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। हालांकि गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
➤ वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को अपने गुप्त प्लान किसी के साथ साझा करने से बचना चाहिए। कोर्ट-कचहरी और विवादों से दूर रहना बेहतर रहेगा।
➤ धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए कल का दिन बेहद शुभ रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नया वाहन खरीदने और नया काम शुरू करने के योग बन रहे हैं।
➤ मकर राशि
मकर राशि वालों को रूचक योग का लाभ मिलेगा। हालांकि विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
➤ कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। निवेश और विवादों से बचने की सलाह दी गई है। घरेलू मतभेद बढ़ सकते हैं।
➤ मीन राशि
मीन राशि वालों को कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए समय अच्छा माना जा रहा है।
pooja