आज का राशिफल: धनु और मीन की चमकेगी किस्मत, तुला-वृश्चिक रहें सतर्क,पढ़ें आज का राशिफल

23 जुलाई 2026 गुरुवार का राशिफल पढ़ें। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ योग का प्रभाव, करियर, धन, सेहत और पारिवारिक जीवन का हाल।

आज का राशिफल: धनु और मीन की चमकेगी किस्मत, तुला-वृश्चिक रहें सतर्क,पढ़ें आज का राशिफल
  • 23 जुलाई 2026 को शुभ योग का संयोग, धनु और मीन राशि वालों को मिलेगा लाभ
  • तुला और वृश्चिक राशि वालों को करियर, सेहत और निर्णयों में बरतनी होगी सावधानी
  • विशाखा नक्षत्र और गुरुवार का प्रभाव कई राशियों के लिए खोलेगा तरक्की के नए रास्ते

आज का राशिफल:23 जुलाई 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष माना जा रहा है। इस दिन आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, विशाखा नक्षत्र और शुभ योग का संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार यह योग कई राशियों के लिए धन लाभ, करियर में उन्नति और नई उपलब्धियों के संकेत दे रहा है, जबकि कुछ राशियों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पंचांग के अनुसार नवमी तिथि सुबह 7:05 बजे तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि शुरू होगी। विशाखा नक्षत्र देर रात तक प्रभावी रहेगा। चंद्रमा शाम तक तुला राशि में रहेंगे और इसके बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। शुभ योग शाम तक रहेगा, जिससे कई शुभ कार्यों के लिए समय अनुकूल माना गया है।

मेष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी और मेहनत का फल मिलेगा। हालांकि स्वास्थ्य और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।

वृषभ राशि के लिए करियर और व्यापार में सफलता के योग हैं। विरोधियों से सावधान रहने और गुस्से पर नियंत्रण रखने की सलाह दी गई है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर खर्च करना बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि वालों के ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। निवेश से बचने और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। सहकर्मियों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे।

कर्क राशि के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार के पुराने विवाद सामने आ सकते हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। शाम को मित्रों से मुलाकात होने के योग हैं।

सिंह राशि वालों के लिए दिन बेहद शुभ रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाह और नए रिश्तों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा।

कन्या राशि के जातकों को व्यापार और नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे और परिवार में सामंजस्य बना रहेगा।

तुला राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। परिवार और कार्यक्षेत्र के बीच संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है। करियर में बाधाएं और मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखने के साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी होगा।

धनु राशि के लिए दिन बेहद भाग्यशाली रहने वाला है। करियर में नई सफलता, व्यापार में धन लाभ और विद्यार्थियों को मनचाहा परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं।

मकर राशि के जातकों को लाभ के साथ सतर्क रहने की जरूरत है। छिपे हुए विरोधियों से सावधान रहें और अनावश्यक खर्चों से बचें। कामकाज में सफलता मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि वालों को कारोबार में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन समझदारी से स्थिति संभाल लेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रशंसा मिलेगी और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

मीन राशि के लिए दिन अत्यंत शुभ रहेगा। पुरानी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। करियर में सफलता, सामाजिक सम्मान और मानसिक संतोष मिलने के प्रबल योग हैं।