आज का राशिफल: बुधवार को लक्षी नारायण योग से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें आज का राशिफल

8 जुलाई 2026 का आज का राशिफल पढ़ें। लक्ष्मी नारायण योग के प्रभाव से करियर, नौकरी, कारोबार, धन, परिवार और स्वास्थ्य के मामले में मेष से कन्या राशि तक का पूरा हाल जानें।

आज का राशिफल: बुधवार को लक्षी नारायण योग से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें आज का राशिफल

बुधवार को लक्ष्मी नारायण योग से कई राशियों के करियर और कारोबार में बनेंगे शुभ योग

सिंह राशि के युवाओं को नई नौकरी मिलने और वृश्चिक राशि वालों को प्रमोशन के प्रबल संकेत

मेष से कन्या राशि तक जानें करियर, बिजनेस, परिवार, सेहत और शुभ अंक का पूरा हाल


आज का राशिफल 08 जुलाई 2026: बुधवार का दिन लक्ष्मी नारायण योग के शुभ प्रभाव के कारण कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार आज करियर, कारोबार, निवेश और आर्थिक मामलों में कई राशियों को लाभ मिलने के संकेत हैं। वहीं कुछ राशि के जातकों को कार्यस्थल पर सतर्क रहकर निर्णय लेने की सलाह दी गई है।

आज सिंह राशि के नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को नई नौकरी मिलने के मजबूत योग बन रहे हैं। वहीं वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। नए कारोबार की शुरुआत करने वाले लोगों के लिए भी दिन अनुकूल माना गया है।

आइए जानते हैं मेष से कन्या राशि तक का आज का विस्तृत राशिफल।


मेष राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और लंबे समय से रुका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने की संभावना बनेगी।

करियर व बिजनेस: कार्यस्थल पर सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। किसी नए निवेश या प्रोजेक्ट को लेकर मन में संशय हो तो फिलहाल निर्णय टालना बेहतर रहेगा।

परिवार व सलाह: किसी दूर रहने वाले रिश्तेदार से चिंता बढ़ाने वाली सूचना मिल सकती है। व्यापारिक यात्रा की योजना भी बन सकती है।

शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 2


वृष राशि

आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता होगी।

करियर व बिजनेस: महत्वपूर्ण कार्य किसी दूसरे के भरोसे न छोड़ें। व्यापार विस्तार के लिए नई योजना बना सकते हैं। आपकी प्रतिभा और संवाद क्षमता की सराहना होगी।

सेहत व जीवनशैली: स्वास्थ्य संबंधी छोटी परेशानी को नजरअंदाज न करें। शौक और सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है।

शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1


मिथुन राशि

विद्यार्थियों और युवाओं के लिए आज का दिन बेहद लाभदायक रहेगा। लंबे समय से चल रही परेशानियां समाप्त हो सकती हैं।

करियर व नौकरी: उच्च शिक्षा या प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। आय और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखें।

सावधानी: कार्यस्थल की गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें। जीवनसाथी के साथ मामूली मतभेद हो सकते हैं।

शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 3


कर्क राशि

आज नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन शुभ रहेगा। समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

करियर व बिजनेस: प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलेगी। कार्यों को पूरी लगन से पूरा करेंगे। संपत्ति संबंधी मामलों पर परिवार के साथ चर्चा हो सकती है।

परिवार: पिता के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है। बातचीत में संयम रखें।

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 5


सिंह राशि

आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए बेहद शुभ रहेगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छी खबर मिल सकती है।

करियर व वित्त: पहले से लंबित लोन स्वीकृत होने की संभावना है। भविष्य के लिए बचत पर ध्यान दें।

सावधानी: गुस्से और कटु वाणी से बचें। वाहन पर खर्च बढ़ सकता है।

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 1


कन्या राशि

आज का दिन सामान्य लेकिन लाभदायक रहेगा। समय पर कार्य पूरे करने का प्रयास करें।

करियर व बिजनेस: पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलेगा। लंबे समय से रुका कार्य पूरा हो सकता है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रहेगा।

परिवार: घर में किसी शुभ कार्य या नए सदस्य के आगमन से खुशियों का माहौल रहेगा।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 5

तुला राशि (Libra)

आज का दिन योजनाबद्ध तरीके से काम करने का रहेगा। जल्दबाजी में लिया गया फैसला कार्यस्थल पर परेशानी बढ़ा सकता है। हालांकि समय रहते सहयोगियों की मदद से स्थिति संभाल लेंगे।

करियर व बिजनेस: वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से प्रभावित रहेंगे। यदि किसी से उधार लिया हुआ धन है तो उसे लौटाने का दबाव बन सकता है। नई योजनाओं पर काम करने के लिए दिन अच्छा रहेगा।

युवा व परिवार: सहकर्मियों के साथ नए विचार साझा करने का अवसर मिलेगा। पड़ोस में किसी बात को लेकर विवाद से बचें।

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
अशुभ अंक: 2


वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए बेहद शानदार रहने वाला है। मेहनत का पूरा फल मिलने के योग हैं। लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है।

करियर व बिजनेस: कार्यस्थल पर प्रदर्शन बेहतर रहेगा। जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आएंगे। घर के लिए नई गाड़ी, इलेक्ट्रॉनिक सामान या अन्य महंगी वस्तु खरीद सकते हैं।

सेहत व सलाह: पुरानी बीमारी दोबारा परेशान कर सकती है। काम के साथ आराम के लिए भी समय निकालें।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 7
अशुभ अंक: 3


धनु राशि (Sagittarius)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन धैर्य और समझदारी से स्थिति संभल जाएगी।

करियर व बिजनेस: गुस्से और अहंकार पर नियंत्रण रखें। ग्राहकों और सहकर्मियों से मधुर व्यवहार आपके लिए लाभदायक रहेगा। कानूनी मामलों में सतर्कता बरतें।

परिवार व युवा: संतान की गतिविधियों पर नजर रखें। जीवनसाथी हर परिस्थिति में आपका सहयोग करेगा।

शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 7
अशुभ अंक: 2


मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। एक साथ कई जिम्मेदारियां आने से मानसिक दबाव बढ़ सकता है। प्राथमिकता के अनुसार कार्य करना बेहतर रहेगा।

करियर व वित्त: अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। आय के अनुसार ही निवेश या बड़ा खर्च करें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी।

परिवार: घर में विवाह या किसी शुभ कार्य की चर्चा आगे बढ़ सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 9
अशुभ अंक: 7


कुंभ राशि (Aquarius)

आज का दिन राजनीति, समाजसेवा और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। समाज में सम्मान और पहचान बढ़ सकती है।

करियर व कानूनी मामले: लंबे समय से चल रहे किसी कानूनी विवाद में सफलता मिलने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

सावधानी: वाहन चलाते समय विशेष सतर्क रहें। जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में परेशानी का कारण बन सकता है।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
अशुभ अंक: 6


मीन राशि (Pisces)

आज का दिन सतर्कता बरतने का रहेगा। कार्यस्थल पर विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

करियर व बिजनेस: धैर्य और समझदारी से काम लें। क्रोध और अहंकार से बचें। किसी नए व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करने से नुकसान हो सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

परिवार व युवा: पारिवारिक विवादों को बड़े-बुजुर्गों की सलाह से सुलझाने का प्रयास करें। माता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2
अशुभ अंक: 6