सुनीता आहूजा का बड़ा बयान,10 अफेयर भी हों तो भी गोविंदा को नहीं छोड़ूंगी

'लॉक अप 2' में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनी शादी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पति के कई अफेयर होने पर भी वह उन्हें कभी नहीं छोड़ेंगी।

सुनीता आहूजा का बड़ा बयान,10 अफेयर भी हों तो भी गोविंदा को नहीं छोड़ूंगी

सुनीता आहूजा ने पति गोविंदा को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

'10 क्या, 50 अफेयर हों तब भी नहीं छोड़ूंगी', शो में बोलीं सुनीता

'लॉक अप 2' में शिल्पा शिंदे से बहस के दौरान कही यह बात


बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप 2: सच या सजा' में उन्होंने अपनी शादी और पति गोविंदा को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। शो के दौरान होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख भी उनकी बात सुनकर चौंक गए।

शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में पहुंचीं शिल्पा शिंदे ने सुनीता आहूजा के पुराने बयानों का जिक्र किया। इस दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। बहस के दौरान सुनीता ने कहा कि लोग उनकी स्थिति को समझे बिना राय न बनाएं।

सुनीता ने कहा कि, "जब यह सब आपके साथ होगा, तब आपको समझ आएगा कि मैं किस दौर से गुजरी हूं। यह मेरी जिंदगी है और मैं जो चाहूंगी, वही करूंगी।" इसी दौरान उन्होंने अपने पति गोविंदा को लेकर कहा कि "अगर वह 10 जगह भी अफेयर करेंगे, तब भी मैं उन्हें नहीं छोड़ूंगी। मैं अपनी आखिरी सांस तक उनसे प्यार करूंगी।"

शो के दौरान बाद में सुनीता ने कंटेस्टेंट राम कपूर से भी अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने आरोप लगाया कि शिल्पा शिंदे उन्हें उकसा रही हैं और उनके परिवार को बातचीत में ला रही हैं।

गुस्से में सुनीता ने कहा कि "वह मेरा पति है। अगर वह 50 अफेयर भी करे, तो किसी के बाप का क्या जा रहा है? मैं उसकी पत्नी हूं और कोई कुछ नहीं कह सकता।" उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

गौरतलब है कि 'लॉक अप' का पहला सीजन वर्ष 2022 में आया था, जिसे कंगना रनौत ने होस्ट किया था। दूसरे सीजन में फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट की भूमिका निभा रहे हैं। शो में कंटेस्टेंट्स को विभिन्न टास्क पूरे कर आगे बढ़ना होता है।