अल-फलाह यूनिवर्सिटी में डॉ. निसार की पत्नी-बेटी हाउस अरेस्ट
दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन में जांच एजेंसियों ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी में डॉ. निसार की पत्नी और बेटी को हाउस अरेस्ट किया। दस MBBS छात्रों के मोबाइल जब्त कर पूछताछ जारी है।
अल-फलाह यूनिवर्सिटी में डॉ. निसार की पत्नी-बेटी हाउस अरेस्ट
10 MBBS छात्रों के मोबाइल जब्त, कैंपस से बाहर जाने पर रोक
दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन में जांच एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई
दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियों ने फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई तेज कर दी है। आतंकी मॉड्यूल से जुड़े डॉ. निसार उल हसन की गिरफ्तारी के बाद अब उनकी पत्नी और बेटी को यूनिवर्सिटी कैंपस में बने घर में ही हाउस अरेस्ट कर दिया गया है। जांच एजेंसी ने दोनों को बाहर निकलने और किसी से संपर्क करने से रोक दिया है।
जांच अधिकारियों ने निसार की पत्नी डॉ. सुरइया और उनकी बेटी निबिया (MBBS सेकेंड ईयर छात्रा) के मोबाइल जब्त कर लिए हैं। दोनों के मोबाइल डेटा, कॉल डिटेल और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच जारी है। यूनिवर्सिटी के 10 MBBS छात्रों के भी मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं और उन्हें कैंपस से बाहर जाने पर रोक दी गई है।
डॉ. निसार हसन अल-फलाह यूनिवर्सिटी में मेडिसिन विभाग में प्रोफेसर था। उसकी गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ कि वह लाल किले के सामने बम ब्लास्ट में खुद को उड़ाने वाले आतंकी डॉ. उमर नबी, डॉ. मुजम्मिल शकील, और डॉ. शाहीन सईद के संपर्क में था। 10 नवंबर को हुए ब्लास्ट के बाद वह फरार हो गया था, जिसे बाद में पश्चिम बंगाल से पकड़ा गया।
जांच में सामने आया कि निसार पहले भी विवादों में रहा है। जम्मू-कश्मीर में SMHS अस्पताल में असिस्टेंट प्रोफेसर रहते हुए उसकी गतिविधियों पर सवाल उठे थे। 2023 में जम्मू-कश्मीर सरकार ने उसे सुरक्षा कारणों के आधार पर सेवा से बर्खास्त किया था।
जांच एजेंसियां अब यह पता लगा रही हैं कि यूनिवर्सिटी में निसार की नियुक्ति कैसे हुई और उसका बैकग्राउंड चेक क्यों नहीं किया गया। साथ ही यह भी जांच हो रही है कि यूनिवर्सिटी में किन अन्य स्टाफ या छात्रों का उससे संपर्क था।
Author1