2026 में आलिया भट्ट ने अपने ग्लैमरस और एलिगेंट लुक से बटोरी सुर्खियां

कान 2026 में आलिया भट्ट ने हैंड पेंटेड फ्लोवी गाउन और पीच बॉडी फिटेड ड्रेस में ग्लैमरस अंदाज दिखाकर फैशन इंडस्ट्री और फैंस का दिल जीत लिया।

2026 में आलिया भट्ट ने अपने ग्लैमरस और एलिगेंट लुक से बटोरी सुर्खियां

• कान 2026 में आलिया भट्ट ने अपने ग्लैमरस और एलिगेंट लुक से बटोरी सुर्खियां

• हाथ से पेंट किए गए फ्लोवी गाउन में दिखा प्रिंसेज जैसा अंदाज

• पीच बॉडी हगिंग गाउन में नजर आया ओल्ड हॉलीवुड ग्लैमर

बॉलीवुड अभिनेत्री Alia Bhatt ने एक बार फिर अपने फैशन सेंस से फैंस और फैशन इंडस्ट्री को प्रभावित कर दिया है। कान 2026 में उनके दोनों लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। खास बात यह रही कि उन्होंने इस बार मेट गाला को स्किप कर कान फिल्म फेस्टिवल में ऐसा फैशन मोमेंट क्रिएट किया, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

कान फिल्म फेस्टिवल में आलिया का स्टाइल सॉफ्ट ग्लैमर और टाइमलेस फेमिनिनिटी का शानदार मिश्रण नजर आया। रेड कार्पेट पर उतरने से पहले ही उन्होंने अपने आउटफिट, मेकअप और स्टाइलिंग से लोगों का ध्यान खींच लिया।

आलिया के पहले लुक में उनका हैंड पेंटेड फ्लोवी गाउन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। सफेद और पेस्टल शेड्स वाले इस गाउन में बेहद खूबसूरत आर्टिस्टिक डिटेलिंग देखने को मिली। डेलिकेट कार्सेट डिजाइन और फ्लोई सिल्हुट ने पूरे लुक को किसी प्रिंसेज स्टाइल फैशन एडिटोरियल जैसा बना दिया।

समुद्र किनारे बालकनी बैकड्रॉप के साथ आलिया का यह लुक फ्रेंच रिवेरा वाइब्स को परफेक्ट तरीके से दर्शाता नजर आया। मिनिमल मेकअप, स्लीक बन हेयरस्टाइल और सॉफ्ट एक्सप्रेशन ने उनकी एलिगेंस को और ज्यादा निखार दिया।

इसके बाद रेड कार्पेट पर आलिया ने अपने दूसरे लुक से भी खूब सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने पीच टोन बॉडी फिटेड गाउन पहनकर ओल्ड हॉलीवुड ग्लैमर का एहसास कराया। स्ट्रैपलेस नेकलाइन और ड्रामैटिक शीयर स्लीव्स ने इस आउटफिट को बेहद स्टाइलिश बना दिया।

फैशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस लुक की सबसे खास बात उसका क्लीन सिल्हुट था, जिसने बिना ज्यादा हैवी डिजाइन के भी सबका ध्यान खींच लिया। सनलाइट में गाउन का सॉफ्ट पीच टोन बेहद लग्जूरियस और सिनेमैटिक फील दे रहा था।

कान 2026 में जहां कई स्टार्स ओवर द टॉप फैशन में नजर आए, वहीं आलिया भट्ट ने मिनिमल लेकिन क्लासी स्टाइलिंग से अलग पहचान बनाई। उन्होंने भारी एक्सेसरीज की जगह हल्की ज्वेलरी और नेचुरल ग्लैम मेकअप चुना, जिससे आउटफिट्स खुद हाईलाइट हो सकें।

सोशल मीडिया पर फैंस भी आलिया के इन दोनों लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि उन्होंने मेट गाला छोड़कर कान में ज्यादा प्रभावी और यादगार फैशन स्टेटमेंट दिया है।