नेक्स्ट Question..... ये भारत देश है मेरा...

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी में समानांतर भाजपा चलाने वालों पर पोस्ट डालकर हलचल मचाई। पत्रकारों के सवालों पर सिर्फ बोले – नेक्स्ट क्वेश्चन और फिर गुनगुनाया ‘ये भारत देश है मेरा’।

नेक्स्ट Question..... ये भारत देश है मेरा...
  • अनिल विज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर साधा निशाना
  • पत्रकारों के सवालों पर सिर्फ कहा – नेक्स्ट क्वेश्चन
  • सवाल टालने के बाद गुनगुनाया गीत ‘ये भारत देश है मेरा’

हरियाणा के परिवहन एवं बिजली मंत्री अनिल विज एक बार फिर अपने तेवरों और अंदाज को लेकर चर्चा में आ गए हैं। शुक्रवार को विज ने सोशल मीडिया (X) पर एक पोस्ट डालते हुए लिखा था कि अंबाला छावनी में कुछ लोग समानांतर भाजपा चला रहे हैं, जिन्हें ऊपर वालों का आशीर्वाद भी प्राप्त है। उनकी इस पोस्ट ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी।

शनिवार सुबह जब विज अंबाला छावनी के सदर बाजार चौक स्थित अपने टी पॉइंट पर पहुंचे तो मीडिया कर्मियों ने उनसे उनकी कल की पोस्ट पर सवाल किए। पत्रकारों ने एक के बाद एक चार सवाल पूछे, लेकिन विज ने हर सवाल के जवाब में सिर्फ इतना कहा – नेक्स्ट क्वेश्चन

विज का यही जवाब लगातार सुनकर माहौल हल्का हो गया। बातचीत के अंत में उन्होंने एक गीत भी गुनगुनाया – “ये भारत देश है मेरा”

अनिल विज की इस पोस्ट और फिर मीडिया से संवाद की उनकी शैली ने राजनीतिक चर्चाओं को और गर्मा दिया है। अंबाला छावनी में “समानांतर भाजपा” चलने के उनके आरोप पर अब सबकी निगाहें प्रदेश की राजनीति और भाजपा संगठन पर टिक गई हैं।