समालखा में 4 से 6 अक्टूबर तक श्री रघुनाथ मंदिर का भव्य वार्षिक उत्सव, हरिद्वार कनखल से संतोषी माता भी शामिल होंगी
श्री रघुनाथ मंदिर मॉडल टाउन समालखा का वार्षिक उत्सव 4 से 6 अक्टूबर तक होगा। हरिद्वार कनखल से संतोषी माता का आगमन, ढोल बाजे व डांडिया के साथ स्वागत। सत्संग प्रवचन व भंडारा आयोजित किया जाएगा।
➤ रघुनाथ मंदिर मॉडल टाउन समालखा का वार्षिक उत्सव 4 से 6 अक्टूबर तक
➤ हरिद्वार कनखल से संतोषी माता का आगमन, ढोल बाजे के साथ डांडिया
➤ सत्संग प्रवचन व भंडारे का आयोजन, सभी का सहयोग मांगा गया
समालखा,अशोक शर्मा
श्री सनातन धर्म रघुनाथ मंदिर मॉडल टाउन समालखा में इस वर्ष वार्षिक उत्सव 4 से 6 अक्टूबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री रघुनाथ मंदिर उत्सव कमेटी के अध्यक्ष पूर्व पार्षद कुलभूषण अरोड़ा ने बताया कि रघुनाथ मंदिर में आयोजित बैठक में आगामी वार्षिक उत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई। अध्यक्ष प्रद्युमन गुल्यानी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में तय किया गया कि उत्सव के मुख्य आकर्षण हरिद्वार कनखल से संतोषी माता का आगमन रहेगा।
उत्सव की शुरुआत 4 अक्टूबर को शाम के समय माता जी को ढोल बाजे के साथ डांडिया खेलते हुए रघुनाथ मंदिर में लाया जाएगा। इसके बाद सत्संग प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। दूसरे दिन 5 अक्टूबर को सुबह और शाम सत्संग प्रवचन होंगे। 6 अक्टूबर को अंतिम दिन एक बार फिर सत्संग प्रवचन होगा, जिसके उपरांत भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारा सभी श्रद्धालुओं और समाजसेवियों के सहयोग से संपन्न कराया जाएगा।
इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोग, मंदिर समिति के सदस्य, बजरंग सेवा मंडल के अध्यक्ष विनोद मल्होत्रा, डॉ संजीव शर्मा, राजवीर तंवर, अजय मल्होत्रा, मन्नू छाबड़ा व अमनदीप सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि यह उत्सव धार्मिक आस्था और सामूहिक सहयोग का प्रतीक होगा, जिससे समाज में सौहार्द और एकता बढ़ेगी।