एशिया कप-2025 में भारत की पाकिस्तान पर दूसरी जीत:172 रन का टारगेट 18.5 ओवर में चेज किया

एशिया कप 2025 सुपर-4 में पाकिस्तान ने भारत को 172 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में भारत ने बिना नुकसान के 4 ओवर में 43 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर हैं।

एशिया कप-2025 में भारत की पाकिस्तान पर दूसरी जीत:172 रन का टारगेट 18.5 ओवर में चेज किया

भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान पर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टीम ने रविवार रात को दूसरे सुपर-4 मैच में पाकिस्तानियों को 6 विकेट से हराया।

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत ने 172 रन का टारगेट 18.5 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया। तिलक वर्मा ने 19वें ओवर में शाहीन अफरीदी की बॉल पर छक्का, फिर चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई। वे 19 बॉल पर 30 रन बनाकर नाबाद लौटे।

अभिषेक शर्मा ने 39 बॉल पर 74 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। अभिषेक ने शुभमन गिल (47 रन) के साथ 59 बॉल पर 105 रन की ओपनिंग साझेदारी की। इस साझेदारी ने भारत के रन चेज को आसान कर दिया।

टॉस हारकर बैटिंग कर रही पाकिस्तान ने 5 विकेट खोकर 171 रन बनाए। ओपनर साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए। सईम अयूब और मोहम्मद नवाज ने 21-21 रन बनाए। भारत के लिए शिवम दुबे ने 2 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला।

एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान ने टीम इंडिया के सामने 172 रन का टारगेट दिया है। जवाब में भारतीय टीम ने 13 ओवर में 3 विकेट पर 126 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर हैं।

अभिषेक शर्मा 39 बॉल पर 74 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अबरार अहमद ने हारिस रऊफ के हाथों कैच कराया। कप्तान सूर्यकुमार यादव (शून्य) को हारिस रऊफ ने तीन पारियों में तीसरी बार आउट किया। शुभमन गिल (47 रन) को फहीम अशरफ ने बोल्ड किया।

भारत ने दुबई में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पाकिस्तान ने 5 विकेट खोकर 171 रन बनाए। ओपनर साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए। सईम अयूब और मोहम्मद नवाज ने 21-21 रन बनाए। भारत के लिए शिवम दुबे ने 2 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला।

एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान ने टीम इंडिया के सामने 172 रन का टारगेट दिया है। जवाब में भारतीय टीम ने 10.3 ओवर में 2 विकेट पर 106 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा क्रीज पर हैं। अभिषेक ने 24 बॉल पर फिफ्टी पूरी कर ली है।

कप्तान सूर्यकुमार यादव (शून्य) को हारिस रऊफ ने 11वें ओवर में अबरार अहमद के हाथों कैच कराया। उन्होंने सूर्या को तीन पारियों में तीसरी बार आउट किया है। पिछले ओवर में शुभमन गिल (47 रन) को फहीम अशरफ ने बोल्ड किया। उन्होंने 105 रन की ओपनिंग साझेदारी को तोड़ा।

भारत ने दुबई में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पाकिस्तान ने 5 विकेट खोकर 171 रन बनाए। ओपनर साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए। सईम अयूब और मोहम्मद नवाज ने 21-21 रन बनाए। भारत के लिए शिवम दुबे ने 2 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला।

एशिया कप सुपर-4 में पाकिस्तान ने भारत को दिया 172 रन का लक्ष्य
अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने की आक्रामक शुरुआत
भारत ने 4 ओवर में बिना नुकसान के बनाए 43 रन



एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज भिड़ंत जारी है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसमें ओपनर साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए। वहीं सईम अयूब और मोहम्मद नवाज ने 21-21 रन का योगदान दिया। भारत के लिए शिवम दुबे सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 2 विकेट झटके। हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव को 1-1 सफलता मिली।

एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान ने टीम इंडिया के सामने 172 रन का टारगेट दिया है। जवाब में भारतीय टीम ने 8.4 ओवर में बिना नुकसान के 100 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा और वाइस कैप्टन शुभमन गिल क्रीज पर हैं। दोनों फिफ्टी पार्टनरशिप कर चुके हैं। अभिषेक ने 24 बॉल पर फिफ्टी पूरी कर ली है।

भारत ने दुबई में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पाकिस्तान ने 5 विकेट खोकर 171 रन बनाए। ओपनर साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए। सईम अयूब और मोहम्मद नवाज ने 21-21 रन बनाए। भारत के लिए शिवम दुबे ने 2 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत धमाकेदार रही। युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने शाहीन शाह अफरीदी की पहली ही गेंद पर पुल शॉट खेलकर छक्का जड़ा और टीम इंडिया का खाता खोला। उनके साथ वाइस कैप्टन शुभमन गिल भी क्रीज पर टिके हैं। शुरुआती चार ओवर में भारतीय टीम बिना कोई विकेट खोए 43 रन बना चुकी है।

भारत की प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

पाकिस्तान की प्लेइंग-11
सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान अली आगा (कप्तान), फहीम अशरफ, तलत हुसैन, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रउफ और अबरार अहमद।

मोहम्मद नवाज और सलमान अली आगा ने पाकिस्तान को 150 के पार पहुंचाया।

मैच का रोमांच अब चरम पर है। भारतीय बल्लेबाजों की आक्रामक शुरुआत ने पाकिस्तान पर दबाव बना दिया है, लेकिन असली चुनौती मध्य ओवरों और पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी के सामने आने वाली है।