राहुल गांधी पर बबीता फोगाट का तंज, खिलाड़ियों के अवॉर्ड चोरी का लगाया आरोप

बबीता फोगाट ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि खिलाड़ियों के अवॉर्ड लूटने वाले आज वोट चोरी पर ज्ञान दे रहे हैं।

राहुल गांधी पर बबीता फोगाट का तंज, खिलाड़ियों के अवॉर्ड चोरी का लगाया आरोप

➤ बबीता फोगाट ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना
➤ सोशल मीडिया पर लगाया अवॉर्ड चोरी का आरोप
➤ यूजर्स ने भी कांग्रेस पर किए तीखे कटाक्ष



हरियाणा की दंगल गर्ल और पूर्व अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फोगाट ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा तंज कसा है। दादरी के गांव बलाली की बेटी और भाजपा नेत्री बबीता फोगाट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कांग्रेस पर खिलाड़ियों के अवॉर्ड चोरी का आरोप लगाया है।

बबीता फोगाट ने लिखा, “अवॉर्ड चोर बोल रहे वोट चोर।” उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी को टैग करते हुए कहा कि जो नेता कॉमन वेल्थ से लेकर पद्म श्री तक लूटने का काम करते रहे, वही अब वोट चोरी पर ज्ञान दे रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा कि देश का नौजवान, किसान और महिला अब इन नेताओं को पहचान चुका है और आने वाला समय विद्रोह का होगा।

बबीता फोगाट द्वारा डाली गई पोस्ट।

इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की भी जबरदस्त प्रतिक्रिया सामने आई। कई यूजर्स ने बबीता के समर्थन में कांग्रेस पर प्रहार किए। एक यूजर ने लिखा, “गजब दीदी, आपने कांग्रेसियों को धो दिया।” दूसरे ने लिखा, “70 साल देश को लूटा है, अब हिसाब लेना है।” वहीं, कुछ यूजर्स ने बबीता को भी निशाने पर लिया। एक ने लिखा, “फोगाट परिवार ने आपको राजनीति में बाहर कर दिया, इसलिए अब आप ऐसे बयान देकर चर्चा बटोरना चाहती हैं।”

बता दें कि बबीता फोगाट न केवल पहलवान रही हैं बल्कि राजनीति में भी सक्रिय हैं। उन्होंने 2010 और 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक और 2014 में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद राजनीति में प्रवेश करते हुए उन्होंने 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा।