पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा की बहन बिमला देवी का निधन
पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा की बहन बिमला देवी का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। लंबे समय से अस्वस्थ थीं। गुरुग्राम के झाड़सा मुक्ति धाम में आज अंतिम संस्कार होगा।
• पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा की बहन बिमला देवी का निधन
• लंबे समय से अस्वस्थ; गुरुग्राम में आज होगा अंतिम संस्कार
• वरिष्ठ नेताओं का पहुंचना शुरू, पति रहे हैं ज्वाइंट कमिश्नर
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की बड़ी बहन बिमला देवी का मंगलवार को निधन हो गया। वे 78 वर्ष की थीं और लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। परिवार के अनुसार वे गुरुग्राम के सेक्टर-33 स्थित द विलाज सोसाइटी में रहती थीं।
बिमला देवी के पति राजीव चौधरी हरियाणा सरकार के एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग में ज्वाइंट कमिश्नर रह चुके हैं। सुबह से ही उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है, जहां परिजन और करीबी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
निधन की सूचना मिलते ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा सहित परिवार के सभी सदस्य अंतिम संस्कार में शामिल हो रहे हैं।
बिमला देवी का अंतिम संस्कार कुछ देर बाद गुरुग्राम के झाड़सा स्थित मुक्ति धाम में किया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय समाजसेवी संगठनों ने भी संवेदना व्यक्त की है।
करीब पांच माह पहले पूर्व CM की भाभी राजवती देवी का भी निधन हो गया था। वे इंदर सिंह हुड्डा की पत्नी थीं, जो परिवार के वरिष्ठ सदस्य होने के बावजूद राजनीति में सक्रिय नहीं हैं।
इसी वर्ष 18 जून को भूपेंद्र हुड्डा की चाची सुप्रभा देवी का भी 103 वर्ष की आयु में निधन हुआ था। वे अपने बेटे कुलवीर हुड्डा के पास रहती थीं और कुछ दिन पहले ही गुरुग्राम आई थीं। परिवार में पिछले कुछ महीनों के भीतर यह तीसरी मृत्यु है, जिससे पूरे हुड्डा परिवार में शोक की लहर है।
Author1