शूटरों के एनकाउंटर के बाद गैंगलीडर बोला-बदला लेंगे, माफी नहीं मिलेगी

बरेली में दिशा पाटनी के घर फायरिंग के आरोपित दो शूटरों को STF ने एनकाउंटर में मार गिराया; गिरोह नेता रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर बदले की धमकी दी। पुलिस ने 1320 CCTV फुटेज ट्रेस कर होटल-रोस्टर व मोबाइल ट्रेल से लोकेशन तय की; जांच और गिरफ्तारी जारी हैं।

शूटरों के एनकाउंटर के बाद गैंगलीडर बोला-बदला लेंगे, माफी नहीं मिलेगी

एनकाउंटर के बाद गैंगस्टर ने धमकी
दिशा पाटनी के घर की फायरिंग से जुड़े शूटर ढेर
1320 CCTV ट्रेसिंग, होटल-रोस्टर और लोकेशन क्लियर


एक्‍ट्रेस दिशा पटानी के घर के बाहर गोलियां बरसाने वाले हरियाणा के शूटरों काे हरियाणा- यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर के बाद ढ़ेर कर दिया।   इन शूटरों की पहचान हरियाणा निवासी अरुण और रविंद्र के रूप में हुई है।  एनकाउंटर के तुरंत बाद गैंग-लिंक का एक उग्र चेहरे रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर धमकी भरा पोस्ट डाला। पोस्ट में उसने अपने मारे गए सहयोगियों को “शहीद” करार देते हुए कहा- “हम इसका बदला लेंगे… माफी नहीं मिलेगी।” गोदारा ने अपनी पोस्ट में उन लोगों पर भी तीखा हमला बोला जो उन्होंने कहा, ‘सनातन’ के नाम पर काम कर रहे हैं और खुद को धार्मिक आड़ में छुपा रहे हैं। गोदारा की भाषा में कडवाहट और बदले की कसक स्पष्ट दिखी।

ये रोहित गोदारा का धमकी भरा फेसबुक पोस्ट है। जो गुरुवार सुबह 10.22 किया गया।

बता दें कि पुलिस और सूत्रों के अनुसार 11 व 12 सितंबर की उन फायरिंग की घटनाओं में कई बाइक सवार बदमाशों ने रात में अभिनेत्री के आवास के बाहर गोलियाँ चलाई थीं। मामले की  जांच-प्रक्रिया और प्रभावशाली तकनीकी इनपुट का नतीजा रहा कि इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) की 1320 CCTV फुटेज खंगालकर और स्पॉट-ट्रेसिंग कर पुलिस ने दोनों शूटरों की लोकेशन और रूट खंगाले। रविंद्र व अरुण शहर के पास ही होटल-रूम में छुपे थे — एक होटल से निकलने-जाने का पूरा रोडमैप CCTV में कैद रहा।

शूटर रविंद्र रोडवेज बस स्टैंड के पास प्रीत पैलेस होटल में आते हुए CCTV में कैद हुआ।

पुलिस ने फिलहाल इस पोस्ट को नोटिस में लिया है और सोशल-मीडिया अकाउंट ट्रेस कर रहे हैं। शुरुआती जांच में यह भी दि‍खता है कि रोहित-गोल्डी बराड़ जैसे नाम कुछ समय पहले तक लॉरेंस बिश्नोई जैसे कुख्यात अपराधियों के साथ जुड़े रहे हैं, पर अब उनके अपने गैंग-स्ट्रक्चर और अलग हित दिखाई देते हैं। पुलिस का कहना है कि कब्जे और एनकाउंटर से गैंगनेटवर्क को टेढ़ा लगेगा पर बदले की आशंका को नकारा नहीं जा सकता।

दिशा पाटनी के परिवार ने इस कार्रवाई के बाद मिलीजुली प्रतिक्रिया व्यक्त की। परिवार के सदस्य व रिटायर्ड DSP जगदीश सिंह पाटनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया और कहा कि पुलिस-प्रशासन परिवार के साथ खड़ा है। जगदीश ने मीडिया में कहा कि अभी भी कई बदमाश दबे-छिपे हो सकते हैं और पुलिस उनकी भी तलाश में है। उन्होंने भरोसा जताया कि यूपी पुलिस व एजेंसियां पूरी कड़ी मेहनत कर रही हैं और वे संतुष्ट हैं कि राज्य सुरक्षा के साथ खड़ा है।

पुलिस ने घटनास्थल से जुड़ी कई तकनीकी साक्ष्य-स्ट्रीम्स सार्वजनिक किए हैं — होटल चेक-इन-आउट रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन-ट्रेल, और सीसीटीवी फुटेज। ICCC के अधिकारी मयंक ने बताया कि कैसे 18-20 घंटों की मेहनत में टीम ने कड़ी-दर-कड़ी जोड़कर रविंद्र का पूरा मोशन-ट्रैक तैयार किया। सीसीटीवी फुटेजों में रविंद्र को होटल की सीढ़ियों पर मोबाइल चलाते हुए और बाद में निकलते हुए देखा गया। इसी तरह अरुण को भी रेलवे स्टेशन नज़दीक के गेस्ट हाउस में ठहरते हुए कैद किया गया था।

यह है मामला 

जिस वीडियो पर विवाद खड़ा हुआ, वह एक कथा के दौरान का है। जिसमें एक भक्त सवाल करता है- गुरु जी राधे-राधे, घर वाले मुझसे शादी करने के लिए बोलते हैं। लेकिन, मुझे थोड़ा डर लगता है। हम आजकल देख रहे हैं बहुत जल्द डायवोर्स हो जा रहे हैं। कथा के दौरान यही वो भक्त है, जिसके सवाल पर अनिरुद्धाचार्य महाराज ने जवाब दिया था। कथा के दौरान यही वो भक्त है, जिसके सवाल पर अनिरुद्धाचार्य महाराज ने जवाब दिया था।

 जवाब : 25 साल की लड़की चार जगह मुंह मार चुकी होती है... अनिरुद्धाचार्य ने कहा- इसका एक ही समाधान है। लड़की 14 साल की होगी और 14 साल की कोई लड़की आपके घर दुल्हन बन कर आ जाएगी तो उस समय तो वो बच्ची होगी। समझ रहे हो? लोग फिर जल्दी शादियां करना शुरू कर देंगे। क्योंकि अब लड़कियां लाते हैं 25 साल की, 25 साल की लड़की चार जगह मुंह मार चुकी होती है। वो 25 साल की जब तक आती है तो पूरी जवान हो कर आएगी। स्वाभाविक है कि उसकी जवानी कहीं न कहीं फिसल जाएगी।

कथा में एक भक्त के सवाल के जवाब में अनिरुद्धाचार्य महाराज ने लिव-इन को लेकर बयान दिया था। कथा में एक भक्त के सवाल के जवाब में अनिरुद्धाचार्य महाराज ने लिव-इन को लेकर बयान दिया था। आज लड़के-लड़कियां 10 के साथ लिव-इन में रह रहे : अनिरुद्धाचार्य इसके अलावा अनिरुद्धाचार्य का एक और वीडियो सामने आया था। जिसमें वह कथा में कह रहे हैं कि पहले के लोग इतने समझदार थे कि लिव-इन की जरूरत नहीं थी। अपनी पत्नी और पति के साथ ही वह लिव-इन में रहा करते थे। आज के लोग क्या कर रहे हैं, पहले 10 लड़कियों या 10 लड़कों के साथ लिव-इन में रह लिया। अब जो 10 के संग रह चुकी है या रह चुका है वो एक के साथ साथ कैसे रहेगी या रहेगा। पहले तो यह सोचो जो 10 जगह मुंह मार चुका है या चुकी है, वो एक के साथ बंधेगी या बंधेगा कभी।

अनिरुद्धाचार्य ने कथा के समय एक भक्त के सवाल का जवाब दिया था।

अनिरुद्धाचार्य बोले- आधी बात सुनकर दिल दुखा तो क्षमा करें विवाद के बाद अनिरुद्धाचार्य ने वीडियो जारी कर माफी मांगी थी। उन्होंने कहा- राधे-राधे, जय गौरी गोपाल… आप लोगों द्वारा हमें सूचना मिली कि हमारी कुछ बहनें नाराज हैं। क्योंकि उन लोगों ने आधी एक वीडियो सुनी, जिस वीडियो में कहा गया कि आजकल 25 साल की लड़की… देखो बात क्या कही जाती है कि कुछ लड़कियां कैसी होती हैं? कुछ लड़कियां ऐसी होती हैं, जो लिव-इन में रह कर चार जगह मुंह मार कर आती है और वो किसी के भी घर की बहू बन जाएंगी। अब आप ही बताइए कि क्या वो रिश्ते को निभा पाएंगी?

इसलिए लड़की हो या लड़का दोनों को पहले तो चरित्रवान होना चाहिए। विवाद के बाद अनिरुद्धाचार्य महाराज ने वीडियो जारी कर माफी मांगी थी। विवाद के बाद अनिरुद्धाचार्य महाराज ने वीडियो जारी कर माफी मांगी थी। यह बात कुछ लड़कियों के लिए कही थी। जैसे कि अभी एक राजा रघुवंशी को उसकी पत्नी ने मार दिया और वह 25 साल की ही थी। जिस लड़की ने अपने पति राजा को मारा वो 25 साल की है और उसने किसी पराए पुरुष के कारण अपने पति को मार दिया। तो वही बात कही जा रही है कि आजकल कुछ लड़कियां… अब देखो मेरी वीडियो से कुछ शब्द हटा दिया। मेरे द्वारा कभी नारी का अपमान नहीं किया जा सकता। नारी तो हमारी लक्ष्मी है। फिर भी मेरी आधी अधूरी बात सुनकर के किसी भी बहन बेटी का दिल दुखा हो तो ये दास सदा आपका था। आपका है, आपका ही रहेगा। यदि आधी अधूरी बात सुन कर आपका दिल दुखा तो मुझे क्षमा अवश्य करें.............