BJP से आगे निकली Cockroach Janta Party, अब भारत में X अकाउंट ब्लॉक

कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट भारत में बंद। सोशल मीडिया पर पार्टी की लोकप्रियता, फाउंडर अभिजीत दीपके और उनके ऑनलाइन आंदोलन की पूरी जानकारी पढ़ें।

BJP से आगे निकली Cockroach Janta Party, अब भारत में X अकाउंट ब्लॉक
  • कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट भारत में बंद
  • फाउंडर अभिजीत दीपके ने की थी पार्टी शुरू करने की घोषणा
  • सोशल मीडिया पर पार्टी के लाखों फॉलोवर्स और बड़े नेताओं की भागीदारी

नई दिल्ली: भारत में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का X अकाउंट बंद कर दिया गया है। यह कार्रवाई उस समय हुई जब पार्टी ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के हालिया बयान के विरोध में ऑनलाइन अभियान शुरू किया। पिछले कुछ दिनों से यह पार्टी इंटरनेट पर खूब चर्चा में रही है।

CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बताया कि पहले उनके अकाउंट को हैक करने की कोशिश हुई थी। जब यह प्रयास असफल रहा, तो अकाउंट को लीगल डिमांड के तहत विदहेल्ड कर दिया गया। X पर पार्टी के 1.6 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स थे। वहीं, इंस्टाग्राम पर पार्टी के फॉलोवर्स की संख्या 13 मिलियन से अधिक हो चुकी है।

कैसे हुई शुरुआत:
CJP अभियान की शुरुआत 16 मई 2026 को हुई। चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने बेरोजगार युवाओं के संदर्भ में ‘कॉकरोच’ शब्द का इस्तेमाल किया था। इसके विरोध में दीपके ने लिखा कि “क्या होगा अगर सारे कॉकरोच इकट्ठा हो जाएँ।” इसके बाद सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी नाम से अभियान शुरू हुआ और देखते ही देखते लाखों लोग इससे जुड़ गए।

अभिजीत दीपके कौन हैं:
30 वर्षीय दीपके ने पुणे से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया और फिर अमेरिका के बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस में पोस्ट ग्रेजुएशन पूरी की। वे पेशे से राजनीतिक कम्युनिकेशन स्ट्रैटजिस्ट हैं और विभिन्न राजनीतिक दलों के लिए डिजिटल रणनीति तैयार करते हैं।

CJP की मांगें:
पार्टी ने अपना मेनिफेस्टो जारी किया है। इसमें शामिल हैं:

  • चीफ जस्टिस को रिटायरमेंट के बाद राज्यसभा न भेजना
  • महिलाओं के लिए सदन में 50% आरक्षण
  • दल बदलने वाले सांसद और विधायकों पर 20 साल का चुनावी प्रतिबंध

सोशल मीडिया पर पार्टी के फॉलोवर्स में कई बड़े नेता और सेलिब्रिटीज भी शामिल हैं। पार्टी की वेबसाइट भी लाइव है और इसके माध्यम से जनता से समर्थन जुटाया जा रहा है।