दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रक टक्कर, दो की मौत, कई घायल

नूंह जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई यात्री घायल हुए। पुलिस जांच में जुटी है।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रक टक्कर, दो की मौत, कई घायल
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की भीषण टक्कर
  • हादसे में दो लोगों की मौत, कई यात्री घायल
  • ग्रामीणों ने फंसे यात्रियों को बाहर निकाला


नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। गांव गुजर नंगला के पास एक बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत होने की सूचना है।

हादसे में बस के टूटे शीशे व अंदर पड़े घायल।

हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद बस और ट्रक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बस के शीशे टूट गए और अंदर बैठे यात्री घायल अवस्था में फंसे रहे। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

मौके पर मौजूद ग्रामीण व पहुंची एम्बुलेंस।

हादसे की जानकारी मिलते ही फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कराया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।