धुरंधर 2 ने तोड़ा रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,226.44 करोड़
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड 1,226.44 करोड़ रुपए की कमाई के साथ 6वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी। KGF चैप्टर 2 और जवान को पीछे छोड़ा।
■ धुरंधर 2 ने KGF 2 और जवान को पीछे छोड़ा
■ वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1226.44 करोड़ तक पहुंचा
■ हिंदी वर्जन ने अकेले दसवें दिन ₹58 करोड़ कमाए
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 (धुरंधर: द रिवेंज) दुनियाभर में 6वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। रिलीज के दसवें दिन फिल्म ने भारत में 62.85 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹1226.44 करोड़ तक पहुँच गया। इस दौरान फिल्म ने KGF चैप्टर 2 (₹1,215 करोड़) और जवान (₹1,160 करोड़) को पीछे छोड़ दिया।
भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन ₹778.77 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन ₹930.44 करोड़ रहा। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने ₹296 करोड़ कमाए। हिंदी वर्जन ने दसवें दिन सबसे अधिक कमाई की, ₹58 करोड़, जबकि तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में क्रमशः ₹3.00 करोड़, ₹1.40 करोड़, ₹0.30 करोड़ और ₹0.15 करोड़ की कमाई हुई।
पहले पार्ट धुरंधर ने भी भारत और अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। दुनियाभर में करीब ₹1,307 करोड़ कमाए और हिंदी में ₹894.49 करोड़ की कमाई कर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी। ओवरसीज में अमेरिका और कनाडा में ₹193.06 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ा।
इस बार फिल्म सिर्फ गैंगवार और बदले की कहानी नहीं है, बल्कि नोटबंदी और राजनीतिक कड़ियों से जुड़ी घटनाओं को जोड़ते हुए एक बड़ा नैरेटिव पेश करती है। दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने रणवीर सिंह की दमदार परफॉर्मेंस की खूब सराहना की है।
फिल्म ने खाड़ी देशों में रिलीज न होने के बावजूद शानदार सफलता हासिल की और भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ रेटेड फिल्म बन गई।
shubham