गाना बदलने को लेकर विवाद बना हिंसा का कारण ■लिफ्ट में युवती के कपड़े खींचे

फरीदाबाद के वायु क्लब में बिल्डर की बेटी के साथ गाना बदलने को लेकर विवाद में मारपीट, कपड़े खींचने और डायमंड बाली छीनने का मामला सामने आया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

गाना बदलने को लेकर विवाद बना हिंसा का कारण ■लिफ्ट में युवती के कपड़े खींचे

■फरीदाबाद क्लब में बिल्डर की बेटी से मारपीट
■गाना बदलने को लेकर विवाद, लात-घूंसे चले
■लिफ्ट में कपड़े खींचे, CCTV जांच में जुटी पुलिस


फरीदाबाद के सेक्टर-88 स्थित वायु क्लब में गुरुग्राम के बिल्डर की बेटी के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित युवती अपने परिवार और दोस्तों के साथ जन्मदिन पार्टी मना रही थी। इसी दौरान गाना बदलने को लेकर विवाद हुआ और एक लड़की ने बहस के बाद थप्पड़ मार दिया। मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी युवती ने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बुला लिया, जिन्होंने पीड़िता और उसके साथियों पर हमला कर दिया। लात-घूंसे, बाल खींचने और गालियां देने की घटना ने माहौल को पूरी तरह हिंसक बना दिया।

पीड़िता के पिता रमन ग्रोवर ने बताया कि वे रात करीब 12 बजे घर लौट गए थे, लेकिन बच्चों के बीच यह विवाद हो गया। बेटी के कॉल करने पर जब वे वापस क्लब पहुंचे तो हालात और बिगड़ चुके थे। आरोप है कि लिफ्ट के अंदर भी मारपीट की गई और हमलावरों ने युवती के कपड़े खींचे, जिससे स्थिति और शर्मनाक हो गई। इतना ही नहीं, आरोपियों ने मारपीट के दौरान पीड़िता के कान में पहनी डायमंड की बाली, जिसकी कीमत करीब 10.5 लाख रुपये बताई गई है, भी छीन ली।लिफ्ट के अंदर मारपीट होते हुए। लड़कियों से भी मारपीट की गई और गालियां दी जा रही है।

पीड़िता कनाडा में फाइनेंस की पढ़ाई कर रही है और हाल ही में अपने परिवार के पास आई थी। बताया जा रहा है कि 28 मार्च को उसे वापस कनाडा जाना था। बिल्डर ने क्लब मालिक रिषिन चितकारा और गार्ड्स पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने बच्चों को बचाने के बजाय हमले में सहयोग किया। वहीं, बीपीटीपी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और क्लब में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं