हरियाणा में डॉक्टर के कमरे से 300 किग्रा RDX बरामद, AK-47, पिस्टल और कारतूस भी बरामद

अल-फलाह यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर के कमरे से 300 किग्रा RDX, AK-47 और कारतूस बरामद हुए। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने छापा मारकर आतंकी कनेक्शन की जांच शुरू की।

हरियाणा में डॉक्टर के कमरे से 300 किग्रा RDX बरामद, AK-47, पिस्टल और कारतूस भी बरामद

  • फरीदाबाद में डॉक्टर के कमरे से मिला 300 किग्रा RDX, J&K पुलिस ने मारा छापा

  • AK-47, पिस्टल और कारतूस भी बरामद, आतंकी कनेक्शन की जांच

  • अल-फलाह यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर निकला आरोपी, कमरे से 7-8 बैग विस्फोटक सामग्री मिली


 हरियाणा के फरीदाबाद से बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा हुआ है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर यहां एक डॉक्टर के कमरे से करीब 300 किलोग्राम RDX बरामद किया है। इसके साथ ही AK-47 रायफल, पिस्टल, मैगजीन और कारतूस भी बरामद हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई फरीदाबाद के बल्लभगढ़ इलाके में की गई, जहां आरोपी अल-फलाह यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। जांच में सामने आया है कि आरोपी के कमरे से 7-8 बैग में वह सफेद पाउडर मिला है, जिसका उपयोग RDX तैयार करने में किया जाता है।

J&K पुलिस को इनपुट मिला था कि आतंकी नेटवर्क का लिंक हरियाणा तक फैला हुआ है। इसी आधार पर पुलिस ने छापा मारकर प्रोफेसर के कमरे की तलाशी ली। बरामद हथियार और विस्फोटक सामग्री को फॉरेंसिक टीम ने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के आतंकी संगठनों से संबंधों की जांच की जा रही है। इस मामले में NIA और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) को भी जानकारी दी गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी का कश्मीर के कुछ संदिग्ध लोगों से संपर्क था।

फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर ने बताया कि यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। RDX की इतनी बड़ी मात्रा बरामद होना राज्य में पहली बार हुआ है। इस पूरे नेटवर्क के पीछे कौन लोग हैं, इसकी जांच J&K पुलिस की स्पेशल टीम कर रही है।