गुरुग्राम की फैक्ट्री में भीषण आग, बेसमेंट में फंसे कर्मचारी उद्योग विहार में आग से हड़कंप
गुरुग्राम के उद्योग विहार फेस-1 की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। बेसमेंट में कई कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका है, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
■ गुरुग्राम उद्योग विहार की फैक्ट्री में भीषण आग
■ बेसमेंट में कई कर्मचारी फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
■ कापसहेड़ा बॉर्डर के पास घटना, कई फायर ब्रिगेड मौके पर
गुरुग्राम के उद्योग विहार क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में शुक्रवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यह हादसा दिल्ली से सटे कापसहेड़ा बॉर्डर के पास उद्योग विहार फेस-1 में हुआ, जहां आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग फैक्ट्री के बेसमेंट में लगी, जहां कई कर्मचारी फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने के साथ-साथ अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। आग की लपटें तेजी से फैल रही हैं, जिससे हालात काफी गंभीर बने हुए हैं।
उद्योग विहार फायर स्टेशन से भी अतिरिक्त टीमें मौके पर भेजी गई हैं, जो लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। स्थानीय प्रशासन और राहत टीमें भी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पहले सभी कर्मचारियों को सुरक्षित निकालना प्राथमिकता है, इसके बाद ही नुकसान और कारणों का आकलन किया जाएगा।
shubham