नशे की हालत में ठोक दी विधायक की पायलट गाड़ी, चार पुलिसकर्मी सस्‍पेंड

गुरुग्राम में विधायक मुकेश शर्मा की सुरक्षा में तैनात पायलट गाड़ी में टक्कर मारने के मामले में नशे में मिले चार पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

नशे की हालत में ठोक दी विधायक की पायलट गाड़ी, चार पुलिसकर्मी सस्‍पेंड
  • विधायक की पायलट गाड़ी में टक्कर मारने का मामला
  • नशे की हालत में मिले चार पुलिस कर्मी
  • पुलिस कमिश्नर ने चारों को किया सस्पेंड


गुरुग्राम। गुरुग्राम में 31 दिसंबर की रात विधायक मुकेश शर्मा की सुरक्षा में तैनात पायलट गाड़ी में टक्कर मारने के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। जांच में नशे की हालत में पाए गए चार पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, विधायक मुकेश शर्मा किसी कार्यक्रम से घर लौट रहे थे, उसी दौरान सेक्टर-4 चौक के पास उनके काफिले में आगे चल रही पायलट गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी गई। टक्कर मारने वाली गाड़ी में सवार चारों पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे

घटना के बाद न्यू कॉलोनी थाना में मामले की शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की, जिसमें चारों पुलिस कर्मी नशे की हालत में पाए गए। मेडिकल जांच और प्राथमिक जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि हुई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर ने चारों पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विधायक की सुरक्षा में लापरवाही और नशे में ड्यूटी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और मामले की विभागीय जांच आगे भी जारी रहेगी।