हरियाणा में दरिंदगी की हद पार औरत को न्यूड करके बनाया वीडियो, दो साल के बच्चे को गोद में लेकर रोती रही

हांसी में एससी महिला के साथ कथित मारपीट और अभद्रता का वीडियो वायरल हुआ है। पीड़िता के आरोपों के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हरियाणा में दरिंदगी की हद पार औरत को न्यूड करके बनाया वीडियो, दो साल के बच्चे को गोद में लेकर रोती रही

हांसी में एससी महिला की बेरहमी से पिटाई, घटना का वीडियो आया सामने

महिला को सड़क से घसीटकर घर में ले जाकर मारपीट करने का आरोप

पीड़िता ने कपड़े फाड़ने और अभद्रता का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी

हरियाणा के हांसी में एक अनुसूचित जाति (SC) की महिला के साथ कथित रूप से बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ मारपीट के दौरान अभद्रता भी की गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वायरल वीडियो में कुछ महिलाएं और युवक पीड़िता के साथ सड़क पर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में महिला को दौड़ाकर पीटने और जबरन खींचकर एक घर के अंदर ले जाने का दृश्य भी नजर आता है। वहां भी कई लोग मिलकर उसके साथ मारपीट करते दिखाई देते हैं।

पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके कपड़े फाड़ दिए गए और उसके साथ गंभीर अभद्रता की गई। उसने यह भी आरोप लगाया कि घटना का वीडियो बनाकर उसे अपमानित करने की कोशिश की गई। पुलिस इन आरोपों की भी जांच कर रही है।

मारपीट के बाद पीड़िता अपने करीब दो माह के बच्चे को गोद में लेकर सड़क पर बैठ गई और आसपास मौजूद लोगों से पुलिस व मीडिया को बुलाने की गुहार लगाती रही। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।

घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और पीड़िता के बयान के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।