हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले
हरियाणा सरकार ने 24 IAS और HCS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। पानीपत, पलवल, हिसार और फरीदाबाद समेत कई जिलों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है।
हरियाणा सरकार ने बड़े स्तर पर IAS और HCS अधिकारियों के तबादले किए
पानीपत, पलवल समेत कई जिलों के डीसी बदले गए
हिसार, फरीदाबाद, नारनौल और जींद में भी प्रशासनिक फेरबदल
हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई IAS और HCS अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले और नई नियुक्तियां कर दी हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। प्रदेश के कई जिलों में डीसी, एडीसी, सिटी मजिस्ट्रेट और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
हरियाणा IAS/HCS ट्रांसफर लिस्ट
| क्रमांक | अधिकारी का नाम | वर्तमान/पुराना पद | नई नियुक्ति |
|---|---|---|---|
| 1 | वीरेंद्र कुमार दहिया (IAS) | डीसी पानीपत | स्पेशल सेक्रेटरी, सचिवालय स्थापना एवं डायरेक्टर एनवायरमेंट हरियाणा |
| 2 | डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ (IAS) | डीसी पलवल | डीसी पानीपत |
| 3 | डॉ. जैंदर सिंह छिल्लर (IAS) | स्पेशल सेक्रेटरी वित्त विभाग | डीसी पलवल |
| 4 | समवर्तक सिंह खंगवाल (IAS) | अतिरिक्त सचिव, सचिवालय स्थापना | एडमिनिस्ट्रेटर HSVP फरीदाबाद |
| 5 | शाश्वत सांगवान (IAS) | मिशन डायरेक्टर स्वच्छ भारत मिशन | CEO हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण |
| 6 | उत्सव आनंद (IAS) | ADC-cum-DCRIO हिसार | ADC-cum-DCRIO पलवल |
| 7 | शालिनी चेतल (HCS) | अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम हिसार | ADC-cum-DCRIO हिसार |
| 8 | मनीष कुमार लोहान (HCS) | अतिरिक्त निदेशक सिविल एविएशन/माइंस/PR | अतिरिक्त निदेशक सिविल एविएशन |
| 9 | रूचि सिंह बेदी (HCS) | अतिरिक्त निदेशक हाउसिंग फॉर ऑल | अतिरिक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त (प्रशासन) |
| 10 | आशुतोष राजन (HCS) | फ्लाइंग स्क्वॉड अधिकारी | अतिरिक्त निदेशक विकास एवं पंचायत |
| 11 | शंभू (HCS) | SDO (Civil) शाहाबाद | अतिरिक्त निदेशक भूमि अभिलेख |
| 12 | अनिल कुमार यादव (HCS) | Awaiting Posting | जॉइंट कमिश्नर, नगर निगम NIT फरीदाबाद |
| 13 | डॉ. कुलदीप सिंह (HCS) | Awaiting Posting | SDO (Civil) व्यासपुर |
| 14 | मनोज कुमार-I (HCS) | Awaiting Posting | DTO-cum-Secretary RTA नारनौल |
| 15 | जसपाल सिंह (HCS) | SDO (Civil) व्यासपुर | SDO (Civil) छछरौली |
| 16 | अनिल कुमार दून (HCS) | SDO (Civil) पिहोवा | जिला नगर आयुक्त जींद |
| 17 | अंकिता अधिकारी (HCS) | रजिस्ट्रार फार्मेसी काउंसिल | जॉइंट डायरेक्टर (प्रशासन) हेल्थ सर्विसेज |
| 18 | रोहित कुमार (HCS) | SDO (Civil) छछरौली | सिटी मजिस्ट्रेट हिसार |
| 19 | अमित मान (HCS) | जिला रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसायटी गुरुग्राम | सचिव नगर निगम फरीदाबाद |
| 20 | अनमोल (HCS) | MD शुगर मिल्स सोनीपत | CEO जिला परिषद एवं DRDA सोनीपत |
| 21 | अप्रतिम सिंह (HCS) | Awaiting Posting | सिटी मजिस्ट्रेट नूंह |
| 22 | मोनिका (HCS) | सिटी मजिस्ट्रेट करनाल | जॉइंट डायरेक्टर, Department of Future |
| 23 | प्रमेश सिंह (HCS) | SDO (Civil) गुहला | सिटी मजिस्ट्रेट कैथल |
| 24 | आशीष कुमार (HCS) | सिटी मजिस्ट्रेट कुरुक्षेत्र | एस्टेट ऑफिसर HSVP कुरुक्षेत्र |
जारी आदेशों के अनुसार वीरेंद्र कुमार दहिया IAS को पानीपत डीसी पद से हटाकर स्पेशल सेक्रेटरी, हरियाणा सचिवालय स्थापना और डायरेक्टर एनवायरमेंट हरियाणा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ IAS को नया डीसी पानीपत नियुक्त किया गया है।
वहीं डॉ. जैंदर सिंह छिल्लर IAS को पलवल का नया उपायुक्त बनाया गया है। इससे पहले वह वित्त विभाग में स्पेशल सेक्रेटरी और हरियाणा परिवार सुरक्षा न्यास के सीईओ के पद पर कार्यरत थे।
सरकार ने समवर्तक सिंह खंगवाल IAS को HSVP फरीदाबाद का एडमिनिस्ट्रेटर और अतिरिक्त निदेशक शहरी संपदा फरीदाबाद नियुक्त किया है। वहीं शाश्वत सांगवान IAS को हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण का सीईओ बनाया गया है। उन्हें नागरिक संसाधन सूचना विभाग में अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी भी दी गई है।
उत्सव आनंद IAS को हिसार से स्थानांतरित कर पलवल का एडीसी-cum-डीसीआरआईओ लगाया गया है। उनकी जगह शालिनी चेतल HCS को हिसार में एडीसी की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा कई HCS अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मनीष कुमार लोहान अब केवल सिविल एविएशन विभाग में अतिरिक्त निदेशक रहेंगे। वहीं रूचि सिंह बेदी को अतिरिक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त प्रशासन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
अनिल कुमार यादव HCS को नगर निगम NIT फरीदाबाद में जॉइंट कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं मनोज कुमार-I को नारनौल RTA सचिव-cum-जिला परिवहन अधिकारी बनाया गया है।
सरकार ने रोहित कुमार HCS को हिसार का सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है, जबकि अमित मान HCS को नगर निगम फरीदाबाद का सचिव बनाया गया है।
अनमोल HCS को सोनीपत जिला परिषद CEO और DRDA CEO की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अप्रतिम सिंह HCS को नूंह का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।
इसके अलावा मोनिका HCS को फ्यूचर डिपार्टमेंट हरियाणा में जॉइंट डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। प्रमेश सिंह HCS को कैथल सिटी मजिस्ट्रेट और आशीष कुमार HCS को HSVP कुरुक्षेत्र एस्टेट ऑफिसर की जिम्मेदारी दी गई है।
सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को आगामी योजनाओं, प्रशासनिक कार्यों और विकास परियोजनाओं को गति देने से जोड़कर देखा जा रहा है। कई जिलों में नए अधिकारियों की नियुक्ति के बाद प्रशासनिक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
Akhil Mahajan