मंत्री अनिल विज बोले- बकायेदारों को लास्ट चांस, गर्मी के लिए पूरी तैयारी
हरियाणा में ₹8200 करोड़ बिजली बकाया वसूली के लिए 15 दिन में नोटिस जारी होंगे। अनिल विज ने बकायेदारों को आखिरी मौका देने की बात कही।
।
- हरियाणा में ₹8200 करोड़ बिजली बकाया वसूली पर सरकार सख्त
- 15 दिनों में नोटिस जारी करने के निर्देश
- मंत्री अनिल विज बोले- बकायेदारों को लास्ट चांस, गर्मी के लिए पूरी तैयारी
हरियाणा के ऊर्जा मंत्री Anil Vij ने बिजली बकाया वसूली को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्थायी रूप से काटे गए बिजली कनेक्शनों वाले उपभोक्ताओं से बकाया राशि वसूलने के लिए 15 दिनों के भीतर नोटिस जारी किए जाएं।
ऊर्जा मंत्री ने स्पष्ट कहा कि वसूली प्रक्रिया तय समयसीमा में पूरी होनी चाहिए और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं।
अनिल विज ने बताया कि राज्य में कुल ₹8200 करोड़ की बकाया राशि लंबित है। इसकी वसूली के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। साथ ही सरकारी विभागों के साथ समन्वय बनाकर इस प्रक्रिया को और तेज किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बिजली चोरी के मामलों में भी सख्ती बरती जाएगी। जिन उपभोक्ताओं पर चोरी के मामले दर्ज हैं, उन्हें भूमि वसूली अधिनियम के तहत एक बार फिर नोटिस जारी कर बकाया जमा कराने का लास्ट चांस दिया जाएगा।
ऊर्जा मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य की बिजली कंपनियां उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। गर्मी के मौसम को देखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की अनावश्यक बाधा न आने दी जाए।
pooja