Video: हरियाणा में कई स्‍थानों पर तापमान जमाव बिंदु के पास, फसलों और वाहनों पर जमा कोहरा लग रहा बर्फ

हरियाणा में शीत लहर का असर तेज, नारनौल में तापमान जमाव बिंदु के पास पहुंचा। फसलों और वाहनों पर बर्फ जमी। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

Video: हरियाणा में कई स्‍थानों पर तापमान जमाव बिंदु के पास, फसलों और वाहनों पर जमा कोहरा लग रहा बर्फ

• हरियाणा में सोमवार सुबह शीत लहर का असर, कई जिलों में घना कोहरा
• नारनौल में तापमान जमाव बिंदु के पास, फसलों और वाहनों पर जमी बर्फ
• मौसम विभाग ने हरियाणा एनसीआर दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया



हरियाणा में सोमवार की सुबह शीत लहर के तीखे प्रहार के साथ हुई। रविवार को जीटी रोड से सटे जिलों, सोनीपत, नारनौल समेत कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

नारनौल में सोमवार को तापमान जमाव बिंदु के करीब पहुंच गया। इसकी वजह से सरसों की फसल, घास और खुले स्थानों पर सफेद चादर जैसी बर्फ की परत दिखाई दी। खुले आसमान के नीचे खड़ी गाड़ियां और मोटरसाइकिलें भी बर्फ से ढकी नजर आईं।

नारनौल का न्यूनतम तापमान करीब एक डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है। रविवार को यहां 1.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। हरियाणा एनसीआर दिल्ली क्षेत्र में फिलहाल कोल्ड ब्लास्ट की स्थिति बनी हुई है।

भारतीय मौसम विभाग ने संपूर्ण इलाके के लिए शीत लहर, शीत दिवस और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी जारी है। इसी कारण मैदानी राज्यों, खासकर हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में कोल्ड ब्लास्ट की स्थिति देखने को मिल रही है।

उन्होंने बताया कि आने वाले दो से तीन दिनों तक हाड़ कंपा देने वाली ठंड का असर बना रहेगा। हालांकि 15 जनवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आंशिक बादलवाही देखने को मिल सकती है।