हरियाणा में बिजली सस्‍ती होगी या महंगी, फैसला 8 जनवरी को होगा

हरियाणा में बिजली दरें बढ़ेंगी या घटेंगी, इसका फैसला 8 जनवरी को होगा। HERC पंचकूला में UHBVN और DHBVN की याचिकाओं पर जनसुनवाई करेगा।

हरियाणा में बिजली सस्‍ती होगी या महंगी, फैसला 8 जनवरी को होगा

➤ हरियाणा में बिजली महंगी होगी या सस्ती, फैसला 8 जनवरी को
➤ HERC पंचकूला में करेगा बिजली दरों पर जनसुनवाई
➤ UHBVN और DHBVN की याचिकाओं पर उपभोक्ताओं से मांगे गए सुझाव



हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं के लिए आने वाला समय राहत भरा होगा या महंगाई बढ़ाएगा, इसका फैसला 8 जनवरी को होगा। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) नए वित्त वर्ष 2026-27 की बिजली दरों को लेकर पंचकूला स्थित एचईआरसी के कोर्ट रूम में जनसुनवाई करेगा।

यह जनसुनवाई उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) द्वारा दायर याचिकाओं पर आधारित होगी। इन याचिकाओं में आगामी वित्त वर्ष के लिए बिजली दरों में बढ़ोतरी, कटौती या मौजूदा दरें जारी रखने को लेकर प्रस्ताव रखे गए हैं।

आयोग ने इन याचिकाओं पर बिजली उपभोक्ताओं से आपत्तियां, सुझाव और टिप्पणियां मांगी हैं। उपभोक्ता कल तक अपनी राय दर्ज करा सकते हैं। HERC ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं की प्रतिक्रिया को जनसुनवाई के दौरान गंभीरता से सुना जाएगा।

बताया गया है कि UHBVN, DHBVN और HERC की ओर से दायर सभी याचिकाएं आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई हैं, ताकि उपभोक्ता उन्हें पढ़कर अपनी आपत्ति या सुझाव दे सकें। अब सभी की निगाहें 8 जनवरी की सुनवाई पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि हरियाणा में बिजली सस्ती होगी, महंगी होगी या दरें यथावत रहेंगी