हरियाणा में साल के आखिरी दिन पुलिस प्रशासन में फेरबदल, 8 IPS और HPS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने साल के अंतिम दिन पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया। 8 IPS और HPS अधिकारियों के तबादले किए गए। गंगा राम पुनिया बने ACB एसपी।

हरियाणा में साल के आखिरी दिन पुलिस प्रशासन में फेरबदल, 8 IPS और HPS अधिकारियों के तबादले

➤ हरियाणा में 8 IPS और HPS अधिकारियों के तबादले
➤ गंगा राम पुनिया बने एंटी करप्शन ब्यूरो के एसपी
➤ नरेंद्र बिजारणिया को करनाल एसपी की जिम्मेदारी



हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने साल के अंतिम दिन पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 8 IPS और HPS अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश राज्यपाल की मंजूरी के बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा के हस्ताक्षर से जारी किए गए हैं। आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार करनाल के एसपी गंगा राम पुनिया (IPS 2013) को अब एसपी, एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के पद पर नियुक्त किया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो में उनकी तैनाती को भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई को और सख्त करने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

गंगा राम पुनिया के स्थान पर नरेंद्र बिजारणिया (IPS 2015) को एसपी करनाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नरेंद्र बिजारणिया इससे पहले पोस्टिंग की प्रतीक्षा में थे। करनाल जैसे संवेदनशील जिले की कमान सौंपे जाने को उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी माना जा रहा है।

तबादला सूची में हरियाणा पुलिस सेवा (HPS) के अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। एसीपी सोनीपत जीत बेनीवाल को डीएसपी सीआईडी नियुक्त किया गया है। वहीं डीएसपी सीआईडी सुशील कुमार को द्वितीय बटालियन एचएपी (HAP) में स्थानांतरित किया गया है।

इसके अलावा फरीदाबाद की एसीपी मोनिका को भी डीएसपी सीआईडी की जिम्मेदारी दी गई है। मुनीश सहगल, जो अब तक डीएसपी सीएमएफएस फरीदाबाद के पद पर तैनात थे, उन्हें द्वितीय बटालियन आईआरबी भोंडसी भेजा गया है।

तबादला आदेशों में अनिल कुमार को डीएसपी सीआईडी और शाकिर हुसैन को चतुर्थ बटालियन आईआरबी भोंडसी में नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक स्तर पर किए गए इन बदलावों को पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।