PM के जन्मदिन पर हरियाणा में बड़े सेवा पखवाड़ा की तैयारी, CM ने बैठक ली

हरियाणा में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य जांच, रक्तदान, सफाई अभियान, पौधारोपण और अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हर जिले में बड़े आयोजन और योजनाओं की सूची तैयार करने के निर्देश दिए।

PM के जन्मदिन पर हरियाणा में बड़े सेवा पखवाड़ा की तैयारी, CM ने बैठक ली

➤ हरियाणा में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक “सेवा पखवाड़ा” मनाया जाएगा
➤ स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, सफाई, रक्तदान, पौधारोपण जैसे अनेक जनसेवा कार्यक्रम होंगे
➤ मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हर जिले में बड़े आयोजन और योजनाओं की सूची तैयार करने के निर्देश दिए

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में “सेवा पखवाड़ा” मनाया जाएगा। इस दौरान जनसेवा, लाभकारी योजनाओं का प्रचार, स्वच्छता अभियान और केंद्र एवं राज्य सरकार की अन्य योजनाओं को जनता तक पहुँचाने के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर होने वाले सेवा पखवाड़ा को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा करते मुख्यमंत्री नायब सैनी।

मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ में विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कैबिनेट मंत्री वर्चुअल माध्यम से जुड़े और कार्यक्रमों के संबंध में सुझाव साझा किए। सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पखवाड़े की सभी तैयारियां पूरी हों और जनता में सेवा भाव को बढ़ाया जाए।

सेवा पखवाड़े के दौरान स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा जांच शिविर आयोजित करेगा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग दिव्यांगजनों के कल्याण के कार्यक्रम चलाएगा, जबकि अन्य विभाग सफाई अभियान और श्रमदान करेंगे। इसके अतिरिक्त रक्तदान शिविर, प्लास्टिक मुक्त अभियान, पौधारोपण और गरीबों को योजनाओं का लाभ पहुंचाना भी सुनिश्चित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की सूची तैयार करें और सेवा पखवाड़े के दौरान इन्हें जनता को समर्पित करें। हर जिले में एक बड़ा आयोजन और पूरे प्रदेश में सम्मिलित रूप से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में अधिकारियों ने पखवाड़े के दौरान आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा भी प्रस्तुत की।