हरियाणा में फिर बढ़ी ठंड, बारिश का अलर्ट मौसम ने बदली करवट, 20 मार्च को बरसेंगे बादल
हरियाणा में मौसम ने बदली करवट, तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट, 20 मार्च को बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, जानिए सेहत बचाने के उपाय।
■ पहाड़ों में बर्फबारी का असर, हरियाणा में सुबह-शाम ठंड महसूस
■ तापमान में 5°C तक गिरावट, अगले 3 दिन और ठंड बढ़ने की संभावना
■ 19-20 मार्च को बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट
हरियाणा में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में साफ दिखाई दे रहा है। राज्य के कई हिस्सों में सुबह और शाम के समय ठंड महसूस होने लगी है, जिससे लोगों को हल्की ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है।मौसम विभाग के अनुसार, 19 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके चलते प्रदेश में मौसम पूरी तरह बदल सकता है।मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 20 मार्च को हरियाणा के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ सकती है।
मौसम में आए बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ा है।अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि न्यूनतम तापमान में 1.7°C तक की कमी आई है।नूंह: 32.3°Cगुरुग्राम: 32.0°Cपलवल: 32.2°अंबाला: 29.7°Cनारनौल: सामान्य से 5.8°C कम
वहीं सिरसा सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 10.3°C तक गिर गया। हिसार में भी तापमान सामान्य से 4.8°C कम दर्ज हुआ।मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है।बच्चों और बुजुर्गों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है, जबकि कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग भी जल्दी बीमार हो रहे हैं।
shubham