दुष्यंत चौटाला के बाद JJP नेता CIA के खिलाफ हुए ! हिसार के 3 अलग-अलग थानों में शिकायत

हिसार में GJU प्रदर्शन के बाद JJP नेताओं ने CIA पर बिना वारंट घर में घुसने, धमकाने और DVR ले जाने का आरोप लगाया। मामले में शिकायत दर्ज कर जांच की मांग की गई है।

दुष्यंत चौटाला के बाद JJP नेता CIA के खिलाफ हुए ! हिसार के 3 अलग-अलग थानों में शिकायत
  • GJU प्रदर्शन के बाद JJP नेताओं की गिरफ्तारी पर विवाद गहराया
  • जमानत पर आए नेताओं ने CIA पर जबरन घुसने और धमकाने के आरोप लगाए
  • बिना वारंट कार्रवाई और DVR चोरी का आरोप, शिकायत दर्ज

हिसार — गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में हुए प्रदर्शन के बाद जननायक जनता पार्टी (JJP) नेताओं की गिरफ्तारी का मामला अब और तूल पकड़ता जा रहा है। जमानत पर बाहर आए तीन नेताओं ने CIA पुलिस टीम के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं

नेताओं का कहना है कि सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मचारी उनके घर में जबरन घुस आए। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों ने हथियार दिखाकर उन्हें डराया और धमकाया

शिकायत में यह भी कहा गया है कि पुलिसकर्मी घर से DVR (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) भी अपने साथ ले गए, जिसे नेताओं ने चोरी बताया है। उनका दावा है कि यह कार्रवाई पूरी तरह से गैरकानूनी थी।

नेताओं के अनुसार, पुलिस के पास किसी प्रकार का वारंट नहीं था, इसके बावजूद इस तरह की कार्रवाई की गई। उन्होंने संबंधित पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है

बताया जा रहा है कि इस मामले में अलग-अलग थानों में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस विभाग पर सवाल खड़े हो गए हैं।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद हिसार की राजनीति और कानून-व्यवस्था को लेकर बहस तेज हो गई है। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।