निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगी रोक, DEO को सख्त निर्देश

हरियाणा बोर्ड ने सभी स्कूलों को केवल निर्धारित किताबों से पढ़ाई कराने का आदेश दिया है। इससे महंगी निजी किताबों पर रोक लगेगी और अभिभावकों को राहत मिलेगी।

निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगी रोक, DEO को सख्त निर्देश
  • हरियाणा बोर्ड का बड़ा फैसला, केवल निर्धारित किताबों से ही पढ़ाई
  • निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगी रोक, DEO को सख्त निर्देश
  • महंगी किताबों से परेशान अभिभावकों को मिलेगी राहत

भिवानी — हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ ही बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने प्रदेश के सभी स्कूलों को सिर्फ निर्धारित पाठ्य-पुस्तकों से ही शिक्षण कार्य कराने के निर्देश जारी किए हैं

बोर्ड अध्यक्ष की ओर से राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEOs) को भेजे गए पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि सभी संबद्ध (Affiliated) स्कूलों को बोर्ड द्वारा तय सिलेबस और किताबों का ही पालन करना होगा

दरअसल, लंबे समय से यह शिकायत सामने आ रही थी कि निजी स्कूल अपनी मर्जी से महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें लागू कर देते हैं, जिससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है।

इसी स्थिति पर रोक लगाने और पूरे प्रदेश में एक समान शिक्षा प्रणाली लागू करने के उद्देश्य से यह सख्त आदेश जारी किया गया है

बोर्ड ने DEO अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में सभी स्कूलों को इस आदेश की जानकारी दें और इसकी कड़ाई से पालना सुनिश्चित करें

भिवानी जिला शिक्षा अधिकारी ने भी आदेश मिलते ही तत्काल प्रभाव से इसे लागू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (BEOs) को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।

इस फैसले से खास तौर पर अभिभावकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि अब स्कूल मनमाने तरीके से महंगी किताबें नहीं थोप पाएंगे।

शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और समानता लाने की दिशा में अहम साबित हो सकता है