590 करोड़ घोटाले में नया ट्विस्ट , मास्टरमाइंड की ‘मिस्ट्री गर्ल’ की तलाश!

590 करोड़ के IDFC बैंक फ्रॉड में ACB मास्टरमाइंड की महिला मित्र राधिका की तलाश में, फरारी में मदद और शेल कंपनियों से कनेक्शन की जांच जारी।

590 करोड़ घोटाले में नया ट्विस्ट ,  मास्टरमाइंड की ‘मिस्ट्री गर्ल’ की तलाश!

ACB की रडार पर मास्टरमाइंड की महिला मित्र ‘राधिका’
फरारी के दौरान ठिकाने और फ्लाइट टिकट बुक कराने का आरोप
दुबई से पंचकूला तक निवेश के नेटवर्क की जांच तेज


Panchkula में 590 करोड़ रुपए के IDFC बैंक फ्रॉड केस में जांच तेज हो गई है। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) अब मास्टरमाइंड से जुड़ी महिला ‘राधिका’ की तलाश कर रही है।

जांच में सामने आया है कि राधिका ने आरोपियों को फरारी के दौरान ठिकाने मुहैया करवाए

ACB के अनुसार, राधिका ने शेल कंपनियों के जरिए आरोपियों के साथ हवाई यात्रा की टिकटें बुक कराईं

अब एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि इन कंपनियों में उसकी क्या भूमिका और हिस्सेदारी थी।

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने बिल्डरों के जरिए दुबई चंडीगढ़ के सेक्टर 32-33पंचकूला की कोठियों

में बड़े पैमाने पर निवेश किया।बैंक फ्रॉड के चार मुख्य आरोपी। फाइल फोटो

साथ ही कुछ प्री-लॉन्च प्रोजेक्ट्स में पैसा लगाकर मुनाफा कमाने की भी जानकारी सामने आई है।Chandigarh में नगर निगम के खातों से जुड़े 108 करोड़ के फ्रॉड केस में भी कार्रवाई चल रही है।चंडीगढ़ पुलिस मुख्य आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेने की तैयारी कर रही है।
इस मामले में अगली सुनवाई 24 मार्च को होगी।

जांच की शुरुआत में

IDFC बैंक के ब्रांच मैनेजर रिभव ऋषिरिलेशनशिप मैनेजर अभय सिंहउसकी पत्नी स्वाति सिंगलासाले अभिषेक

को गिरफ्तार किया गया था।आरोप है कि इन्होंने सरकारी विभागों के खाते प्राइवेट बैंक में खुलवाकर पैसा शेल कंपनियों में ट्रांसफर किया और फिर उसे शेयर बाजार व गोल्ड में निवेश किया।जांच आगे बढ़ने पर सरकारी विभागों के अधिकारी भी संदेह के घेरे में आए।पंचायत विभाग के सुपरिटेंडेंट नरेश कुमार और मनीष जिंदल को भी ACB ने गिरफ्तार किया है।ACB अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है, जिसमें शेल कंपनियांप्रॉपर्टी निवेशविदेशी कनेक्शन

शामिल हैं।आने वाले दिनों में इस केस में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।