अब iPhone 16 मिलेगा 50 हजार से भी कम कीमत पर

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में iPhone 16 अब 50 हजार से भी कम कीमत पर मिलेगा। बैंक और एक्सचेंज ऑफर का लाभ उठाकर ग्राहक इसे मात्र 48,399 रुपये में खरीद सकेंगे।

अब iPhone 16 मिलेगा 50 हजार से भी कम कीमत पर

➤ फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज में iPhone 16 पर भारी ऑफर
➤ 52 हजार से घटकर 48,399 तक मिल सकता है iPhone 16
➤ बैंक और एक्सचेंज ऑफर से कीमत और भी कम

फ्लिपकार्ट की बहुप्रतीक्षित बिग बिलियन डेज सेल में इस बार एप्पल का लेटेस्ट स्मार्टफोन iPhone 16 ग्राहकों के लिए बड़े डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होगा। कंपनी ने ऑफर की घोषणा करते हुए बताया कि iPhone 16 का बेस वेरिएंट, जिसकी बाजार कीमत लगभग 69,900 रुपये है, इस सेल में करीब 52,000 रुपये तक में मिल सकेगा। यह ऑफर का फायदा 23 सितम्बर से उठा सकते हैं।

यही नहीं, यदि ग्राहक बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का लाभ उठाते हैं तो iPhone 16 की कीमत घटकर मात्र 48,399 रुपये तक पहुंच सकती है। यानी इस बार पहली बार iPhone 16 उपभोक्ताओं को 50 हजार रुपये से भी कम कीमत पर मिल पाएगा।

टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि बिग बिलियन डेज सेल में यह डील भारत के स्मार्टफोन मार्केट के लिए बेहद बड़ी होगी, क्योंकि इससे लाखों यूज़र्स को लेटेस्ट आईफोन खरीदने का मौका मिलेगा।

दूसरी ओर, iPhone 16 Pro मॉडल की कीमत पर भी ऑफर आने की संभावना जताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 69,999 रुपये तक हो सकती है।

बिग बिलियन डेज सेल हर साल ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल में बेहतरीन ऑफर देती है, लेकिन इस बार iPhone 16 को लेकर बाजार में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।