बहन से मिलने हरियाणा आई साली का पहले नहाते न्यूड वीडियो बनाया, फिर ब्लैकमेल और रे*प.....
लुधियाना में एक युवती ने अपने जीजा पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, दुष्कर्म, गर्भपात कराने और मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- बहन के घर रहने आई युवती ने जीजा पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए
- आरोप है कि वीडियो बनाने के बाद धमकी देकर लगातार शोषण किया गया
- पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, बयान दर्ज किए जा रहे हैं
पंजाब के लुधियाना में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बहन के घर रहने आई एक युवती ने अपने ही जीजा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसकी निजी वीडियो बनाकर उसे धमकाया और इसके बाद उसका लगातार शोषण किया। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले की रहने वाली है और वर्तमान में रोहतक (हरियाणा) में रह रही थी। जुलाई 2024 में वह अपनी बड़ी बहन के पास लुधियाना रहने के लिए आई थी। इसी दौरान कथित रूप से उसके साथ यह घटनाक्रम शुरू हुआ।
युवती का आरोप है कि उसके जीजा ने उसकी एक निजी वीडियो बना ली थी। इसके बाद आरोपी कथित तौर पर उसे बदनाम करने और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर दबाव बनाता रहा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसी डर का फायदा उठाकर उसका शोषण किया गया।
शिकायत के अनुसार, जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे डराया-धमकाया और कई बार मारपीट भी की। युवती का कहना है कि वह लंबे समय तक मानसिक दबाव और भय में रही, जिसके कारण वह किसी को इस बारे में खुलकर नहीं बता सकी।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि इस दौरान उसे गंभीर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। बाद में उसने साहस जुटाकर पूरे मामले की शिकायत पुलिस को दी, जिसके बाद कार्रवाई शुरू हुई।
मामले में थाना जमालपुर पुलिस ने आरोपी अमरजीत कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है और सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार यह मामला पहले जीरो एफआईआर के रूप में दर्ज हुआ था, जिसे बाद में संबंधित थाने में ट्रांसफर किया गया। अब पीड़िता के विस्तृत बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
थाना जमालपुर के एसएचओ ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Akhil Mahajan