सूचना विभाग में हर शनिवार मनाया जाएगा ‘नो व्हीकल डे’

सूचना विभाग में ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक शनिवार ‘नो व्हीकल डे’ मनाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

सूचना विभाग में हर शनिवार मनाया जाएगा ‘नो व्हीकल डे’

सूचना विभाग में हर शनिवार ‘नो व्हीकल डे’ मनाने के निर्देश जारी

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कर्मचारियों से सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील की

पहल का उद्देश्य ईंधन बचत, ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को बढ़ावा देना

ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने के लिए सूचना विभाग में बड़ा कदम उठाया गया है। शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना Banshidhar Tiwari ने विभाग में प्रत्येक शनिवार को “नो व्हीकल डे” के रूप में मनाने के निर्देश जारी किए हैं।

महानिदेशक सूचना ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वे हर शनिवार कार्यालय आने-जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन, साइकिल या अन्य वैकल्पिक साधनों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यह पहल केवल ईंधन बचत तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। “नो व्हीकल डे” के जरिए कार्बन उत्सर्जन में कमी लाकर स्वच्छ वातावरण बनाने में मदद मिलेगी।

बंशीधर तिवारी ने कहा कि सूचना विभाग स्वयं इस अभियान को अपनाकर समाज के सामने एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करेगा। इससे लोगों में ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

उन्होंने कर्मचारियों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि यह पहल राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे ऊर्जा संरक्षण अभियान को मजबूती प्रदान करेगी।