पंचकूला में बर्फ पर पेशाब करने का VIDEO वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस

पंचकूला में बर्फ की सिल्ली पर पेशाब करने के आरोप का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्राइम सीन टीम ने मौके से सैंपल भी लिए हैं।

पंचकूला में बर्फ पर पेशाब करने का VIDEO वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस

पंचकूला में बर्फ की सिल्ली पर पेशाब करने का VIDEO वायरल

हिंदू संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

आरोपी बोला- मैं पेशाब नहीं, नाड़ा टाइट कर रहा था

हरियाणा के पंचकूला में बर्फ की सिल्ली पर पेशाब करके बेचने के आरोप का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली।

पंचकूला में वीडियो में एक व्यक्ति बर्फ की सिल्ली पर पेशाब करता दिखाई दे रहा है। - Dainik Bhaskar

वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति बर्फ की सिल्ली के पीछे खड़ा दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने सामूहिक रूप से पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला पंचकूला के रायपुर रानी क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति कई वर्षों से बर्फ बेचने का काम करता है। हिंदू संगठनों का आरोप है कि उसने रिकॉर्ड में हिंदू नाम दर्ज करवा रखा है, जबकि वह मुस्लिम समुदाय से संबंधित है।

जिस वक्त व्यक्ति बर्फ की सिल्ली पर पेशाब कर रहा है, उस दौरान दूसरा दुकानदार उसके आसपास घूम रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल करीब डेढ़ मिनट के वीडियो में दिखाई देता है कि बुजुर्ग व्यक्ति बर्फ की सिल्ली के पीछे खड़ा होता है और फिर वहीं पर पेशाब करता नजर आता है। इसके बाद वह एक पानी का डिब्बा उठाकर हाथ साफ करता है और फिर अपने कपड़ों को छूता दिखाई देता है। वीडियो में एक अन्य व्यक्ति भी उसके आसपास घूमता नजर आता है।

पेशाब करने के बाद व्यक्ति ने एक डिब्बे का भी यूज किया।

घटना को लेकर हिंदू जागरण मंच के सह संयोजक सुरेंद्र वर्मा ने पुलिस को शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि इस घटना से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और क्षेत्र में रोष का माहौल है।

पेशाब करने के बाद व्यक्ति वहां से चला जाता है।

पुलिस ने मामले की जांच के लिए फूड एंड सप्लाई विभाग, हेल्थ विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग और ड्रग्स इंस्पेक्टर पंचकूला को पत्र लिखा। हालांकि संबंधित विभागों ने इस मामले को अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर बताया।

इसके बाद क्राइम सीन टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और मिट्टी व स्वैब के तीन सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए एफएसएल भेज दिया। रायपुर रानी थाना SHO के अनुसार आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 271, 274 और 275 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वहीं आरोपी बुजुर्ग ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। उसका कहना है कि वह पेशाब नहीं कर रहा था, बल्कि अपना नाड़ा टाइट कर रहा था। उसने कहा कि उनके धर्म में नाड़ा छूने के बाद हाथ धोने की परंपरा है, इसलिए उसने हाथ साफ किए थे। आरोपी ने कहा कि वह परिवार का पालन-पोषण करने के लिए व्यापार करता है और किसी की भावनाएं आहत करने का उसका कोई इरादा नहीं था।