सिगरेट पीने से रोकने पर युवक को घोंपा चाकू, मौ*त

फरीदाबाद के ओम एंक्लेव में सिगरेट पीने से रोकने पर विवाद हुआ। कहासुनी के बाद युवक पर चाकू से हमला किया गया, दिल्ली एम्स में उसकी मौत हो गई।

सिगरेट पीने से रोकने पर युवक को घोंपा चाकू, मौ*त

सिगरेट पीने से रोकने पर हुआ विवाद, युवक को चाकू घोंपा

गंभीर हालत में दिल्ली एम्स ले जाया गया, इलाज के दौरान मौत

पल्ला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की पूरे मामले की जांच

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र के ओम एंक्लेव में मामूली बात को लेकर हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। सिगरेट पीने से मना करने पर कहासुनी के बाद एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान दिल्ली के एम्स में मौत हो गई।

मृतक की पहचान किशोरी के रूप में हुई है। वह ओम एंक्लेव में अपने परिवार के साथ रहता था। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, इलाके में मुरली नामक युवक सिगरेट पी रहा था। किशोरी ने उसे वहां सिगरेट पीने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

आरोप है कि सिगरेट पीने से रोकने पर मुरली ने किशोरी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। किशोरी ने इसका विरोध किया तो विवाद और बढ़ गया।

इसी दौरान आरोपी ने चाकू निकालकर किशोरी पर हमला कर दिया। चाकू लगने से किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

परिजन और आसपास के लोग घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के एम्स ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पल्ला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वारदात से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।

पल्ला थाना प्रभारी सत्यप्रकाश के मुताबिक, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस वारदात के कारणों और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।