40 दिन की पैरोल पूरी कर राम रहीम लौटा सलाखों के पीछे

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम 40 दिन की पैरोल पूरी कर सोमवार शाम सुनारियां जेल लौट आया। 2017 से दो साध्वियों से दुष्कर्म और पत्रकार छत्रपति हत्या केस में सजा काट रहा है।

40 दिन की पैरोल पूरी कर राम रहीम लौटा सलाखों के पीछे

डेरा प्रमुख राम रहीम की 40 दिन की पैरोल खत्म
लग्जरी गाड़ियों के काफिले के बीच सुनारिया जेल में वापसी
दो साध्वियों से दुष्कर्म और पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में सजा काट रहा है



हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारियां जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सोमवार शाम पैरोल पूरी होने के बाद लौट आया। उसे कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच शाम 4:55 बजे जेल लाया गया। इस दौरान उसके साथ लग्जरी गाड़ियों का काफिला भी देखा गया।

राम रहीम को 5 अगस्त को 40 दिन की पैरोल मंजूर हुई थी। इस अवधि में वह सिरसा डेरे में न रहकर उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित आश्रम में रहा। यहां उसने कई ऑनलाइन सत्संग भी किए और समर्थकों से जुड़ा रहा।

राम रहीम साल 2017 से जेल में है और दो साध्वियों से दुष्कर्म और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहा है। इससे पहले भी उसे कई बार पैरोल और फरलो दी जा चुकी है।

सुनारियां जेल में उसकी वापसी के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। जेल के बाहर और आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

सत्संग और अभियानों से बनाए रखी चर्चा

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की 40 दिन की पैरोल खत्म हो गई है। रविवार को वे भारी पुलिस सुरक्षा के बीच रोहतक की सुनारियां जेल लौट आए। राम रहीम को 5 अगस्त को पैरोल मिली थी। इसे अनुयायी "कृपा" कहते हैं।

पैरोल के दौरान राम रहीम ने कई ऑनलाइन और ऑफलाइन सत्संग किए। इसके अलावा उन्होंने अपने अनुयायियों को जोड़ने के लिए धार्मिक प्रवचन, सामाजिक अभियान और गीतों के जरिए भी संदेश दिए। इस दौरान कई शहरों में उनके अनुयायियों ने स्वच्छता अभियान चलाए और नए प्रकल्प शुरू किए।

राम रहीम ने वर्चुअल सत्संग में अपने अनुयायियों से कहा था कि समाज की सेवा और अच्छे कर्म करना ही सच्चे अनुयायी की पहचान है। वहीं, पैरोल के दौरान उनके कई नए भजन और वीडियो रिलीज भी हुए, जिनके जरिए उन्होंने युवाओं से नशा छोड़ने और सकारात्मक जीवन जीने का आह्वान किया।

गौरतलब है कि राम रहीम 2017 से सुनारियां जेल में बंद हैं। उन्हें दो साध्वियों से दुष्कर्म और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामलों में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।

राम रहीम को कब-कब मिली पैरोल ?

  • 24 अक्टूबर 2020 : राम रहीम को गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती बीमार मां से मिलने के लिए 1 दिन की पैरोल दी गई.
  • 21 मई 2021 : राम रहीम को फिर से बीमार मां से मिलने के लिए 12 घंटे की पैरोल दी गई.
  • 7 फरवरी 2022 : गुरमीत राम रहीम को परिवार से मिलने के लिए 21 दिन की फरलो मिली.
  • जून 2022 : राम रहीम को 30 दिनों के लिए पैरोल दे दी गई. इस दौरान वो बागपत के आश्रम में रहा.
  • 14 अक्टूबर 2022 : 40 दिनों के लिए पैरोल दी गई. बागपत के आश्रम से 3 म्यूज़िक वीडियो भी जारी किए.
  • 21 जनवरी 2023 : शाह सतनाम सिंह की जयंती में शामिल होने के लिए राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली.
  • 20 जुलाई 2023 : राम रहीम को 30 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आने की इजाजत मिली.
  • 20 नवंबर 2023 : 21 दिनों के लिए जेल से बाहर आया राम रहीम
  • 19 जनवरी 2024 : 50 दिनों के लिए राम रहीम को मिली पैरोल