हरियाणा में वकीलों के बीच जूतम पैजार, वीडियो वायरल

रेवाड़ी कोर्ट में वकीलों के बीच मुआवजे के कमीशन को लेकर जमकर मारपीट हुई। जूतम पैजार का वीडियो वायरल, बार एसोसिएशन प्रधान ने किया बीच बचाव।

हरियाणा में वकीलों के बीच जूतम पैजार, वीडियो वायरल

रेवाड़ी कोर्ट परिसर में वकीलों के बीच जमकर मारपीट
दुर्घटना मुआवजे के कमीशन को लेकर भिड़े दो पक्ष
बार एसोसिएशन प्रधान ने किया बीच बचाव, वीडियो वायरल


हरियाणा के रेवाड़ी कोर्ट परिसर में मंगलवार को उस समय हंगामा मच गया, जब वकीलों के दो पक्षों के बीच जूतम पैजार हो गई। इस दौरान लात, घूंसे और जूते चलते नजर आए। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने कानून के मंदिर की गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बताया जा रहा है कि यह विवाद दुर्घटना मुआवजे के कमीशन को लेकर शुरू हुआ था। कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के वकील आपस में भिड़ गए। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कई वकील एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं।

घटना के दौरान बार एसोसिएशन के प्रधान विश्वामित्र बीच बचाव करते नजर आए। काफी देर तक चले हंगामे के बाद अन्य वकीलों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराया

इस पूरे मामले पर जब बार एसोसिएशन से प्रतिक्रिया लेनी चाही गई, तो संगठन ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। घटना के बाद से वकीलों के बीच इस विवाद को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।