मीरपुर यूनिवर्सिटी के पास मुठभेड़, 5 हजार के इनामी बदमाश समेत दो दबोचे

रेवाड़ी में मीरपुर यूनिवर्सिटी के पास पुलिस एनकाउंटर में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुए। एक बदमाश 5 हजार का इनामी है।

मीरपुर यूनिवर्सिटी के पास मुठभेड़, 5 हजार के इनामी बदमाश समेत दो दबोचे
  • मीरपुर यूनिवर्सिटी के पास पुलिस-बदमाश मुठभेड़
  • पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल, दोनों गिरफ्तार
  • एक बदमाश 5 हजार का इनामी, हत्या मामले में नामजद


रेवाड़ी में देर रात मीरपुर यूनिवर्सिटी के पास पुलिस ने दो बदमाशों का एनकाउंटर किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया।

एनकाउंटर में घायल बदमाशों की पहचान रोहतक के आनंदपुर निवासी विकास उर्फ मोटू और रेवाड़ी के गोकलगढ़ निवासी हर्ष उर्फ पोपला के रूप में हुई है। हर्ष उर्फ पोपला पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। दोनों बदमाश अक्टूबर 2025 में सिटी थाने में दर्ज हत्या, शस्त्र अधिनियम और संगठित अपराध के मामले में नामजद बताए गए हैं।

पुलिस ने इस मामले में जींद के गुड़ा खेड़ा निवासी रितिक और गोकलगढ़ निवासी नीरज उर्फ अज्जू को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि चारों बदमाश कार में सवार होकर किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

पुलिस को जैसे ही बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मिली, टीम ने मीरपुर यूनिवर्सिटी के पास घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से हर्ष और विकास घायल हो गए। फिलहाल दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।