सड़क पार करते वक्त युवक की मौत, ड्राइवर फरार
रेवाड़ी धारूहेड़ा में ट्रक ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचल दिया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। ट्रक चालक फरार, पुलिस ने सीसीटीवी खंगालना शुरू किया और शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
■ रेवाड़ी में युवक को ट्रक ने कुचला
■ युवक सड़क क्रॉस कर रहा था, मौके पर ही तोड़ा दम
■ ड्राइवर ट्रक सहित फरार, पुलिस ने सीसीटीवी खंगालना शुरू किया
रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा में बीती रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक को ट्रक ने कुचल दिया। यह हादसा 75 फुटा रोड पर हुआ, जब युवक सड़क पार कर रहा था। ट्रक चालक घटना के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार, हादसा धारूहेड़ा के द्वारकाधीश के पास हुआ। घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। साथ ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि ट्रक चालक और मृतक की पहचान की जा सके।हादसे के बाद सड़क पर भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोग घटना स्थल की जानकारी पुलिस को देते हुए घायलों की मदद करने आए। पुलिस पूरे क्षेत्र में सख्त सतर्कता बरत रही है और आरोपी ट्रक चालक की तलाश जारी है।
shubham