सालासर मंदिर विवाद में BJP नेता भी कूदे, लगाए गंभीर आरोप बाउंसरों की गुंडागर्दी

सालासर मंदिर में हिसार परिवार से मारपीट के मामले में अब BJP नेता जतिन शर्मा भी सामने आए हैं। उन्होंने बाउंसरों पर बदसलूकी और वीआईपी कल्चर के आरोप लगाए हैं।

सालासर मंदिर विवाद में BJP नेता भी कूदे, लगाए गंभीर आरोप बाउंसरों की गुंडागर्दी

सालासर मंदिर विवाद में BJP नेता भी आए सामने
बाउंसरों पर मारपीट और बदसलूकी के गंभीर आरोप
हिसार परिवार के समर्थन में पंचायत, वीआईपी कल्चर पर सवाल


राजस्थान के चुरू जिले स्थित सालासर धाम मंदिर में हिसार के परिवार के साथ हुई मारपीट का मामला अब और तूल पकड़ता जा रहा है। इस विवाद में अब हरियाणा के यमुनानगर के BJP नेता जतिन शर्मा भी सामने आ गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दावा किया कि उनके साथ भी मंदिर परिसर में बाउंसरों ने बदसलूकी की और डंडा तक मारा गया।

जतिन शर्मा ने कहा कि जिस दिन हिसार के परिवार के साथ घटना हुई, वह खुद वहां मौजूद थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर में तैनात बाउंसरों का व्यवहार बेहद खराब है और वे श्रद्धालुओं से सही तरीके से बात तक नहीं करते। उन्होंने बताया कि जब वह वीडियो कॉल कर रहे थे, तब उनके हाथ पर डंडा मारा गया, जिससे मोबाइल गिर गया। उनका कहना है कि अगर किसी को आपत्ति थी तो समझाया जा सकता था, लेकिन मारपीट किसी भी हालत में सही नहीं है।

नेता ने यह भी आरोप लगाया कि हिसार से आए परिवार, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, उनके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि महिलाओं तक को जमीन पर गिराया गया और जेंट्स बाउंसर महिलाओं से भिड़ते नजर आए। इस पूरे घटनाक्रम को उन्होंने बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि मंदिर में वीआईपी कल्चर हावी है और पैसे के आधार पर व्यवस्था चल रही है।यमुनानगर के भाजपा नेता की तरफ से की गई फेसबुक पोस्ट।

जतिन शर्मा ने मंदिर व्यवस्था को “पूरी तरह करप्ट” बताते हुए कहा कि इसे सरकारी नियंत्रण में लिया जाना चाहिए। उन्होंने अपनी ही सरकार से मांग की कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई हो और श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार करने वालों को हटाया जाए। साथ ही उन्होंने भजन गायक कन्हैया मित्तल की मध्यस्थता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि दबाव बनाकर समझौता करवाना उचित नहीं है।

उधर, पीड़ित परिवार के मुखिया संजय अरोड़ा ने व्यापारी संगठनों के साथ मिलकर हिसार में पंचायत बुलाने का ऐलान किया है। परिवार का आरोप है कि उन्हें अब भी धमकियां मिल रही हैं और समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वे किसी दबाव में नहीं आएंगे और मंदिर जाने के लिए भी तैयार नहीं हैं।यमुनानगर के भाजपा नेता जतिन शर्मा अपनी बात रखते हुए। - Dainik Bhaskar

परिवार का कहना है कि वे अपने बीमार रिश्तेदार को वीडियो कॉल पर दर्शन करवा रहे थे, इसी दौरान बाउंसरों ने उन्हें रोकते हुए बदसलूकी की और मारपीट शुरू कर दी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में रोष है और मामले को लेकर लगातार विरोध बढ़ता जा रहा है।