समालखा में गणेश महोत्सव का शुभारंभ, विधायक मनमोहन भड़ाना ने की प्रथम पूजा

समालखा के रघुनाथ मंदिर में गणेश महोत्सव की शुरुआत विधायक मनमोहन भड़ाना की प्रथम पूजा से हुई। रात्रि को भजन संध्या में वरुण चोपड़ा और ईश वाधवा ने भक्ति रस बिखेरा और महिलाओं ने डांडिया नृत्य से माहौल को और पावन बना दिया।

समालखा में गणेश महोत्सव का शुभारंभ, विधायक मनमोहन भड़ाना ने की प्रथम पूजा


समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना ने की गणपति महाराज की प्रथम पूजा
रात्रि को भजन संध्या में वरुण चोपड़ा और ईश वाधवा ने बांधा भक्ति रस
मंदिर सभा और समितियों ने अतिथियों का किया सम्मान, प्रसाद वितरण हुआ


समालखा (अशोक शर्मा)। श्री सनातन धर्म रघुनाथ मंदिर, मॉडल टाउन, समालखा में आयोजित गणेश महोत्सव का शुभारंभ वीरवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर हल्का समालखा के विधायक मनमोहन भड़ाना ने मंदिर में पहुँचकर गणपति महाराज की प्रथम पूजा की।

विधायक ने इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान गणेश को सौभाग्य, समृद्धि और ज्ञान का देवता माना जाता है। गणेश पूजन से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और मान्यता है कि गणेश उत्सव के 10 दिनों तक गणपति पृथ्वी पर विराजमान रहते हैं और भक्तों के कष्ट हरते हैं।

श्री रघुनाथ मंदिर उत्सव कमेटी के अध्यक्ष पूर्व पार्षद कुलभूषण अरोड़ा ने बताया कि मंदिर गेट पर विधायक का फूल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके उपरांत रघुनाथ मंदिर सभा के अध्यक्ष प्रदुमन गुल्यानी, बलवंत राय मल्होत्रा, मन्नू छाबड़ा, भाजपा जिला सचिव नरेश बेनीवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने शाल और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका मान-सम्मान किया। पूजा उपरांत विधायक को गणपति महाराज का प्रसाद भी दिया गया।

महोत्सव के अंतर्गत रात्रि को भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें प्रख्यात भजन गायक वरुण चोपड़ा और ईश वाधवा ने अपने सुरों से भक्ति रस घोल दिया। राधा-कृष्ण भजनों पर वातावरण भक्तिमय हो उठा। "नी मैं नचना श्याम दे नाल" जैसे भजनों पर महिलाओं ने डांडिया नृत्य कर खूब उत्साह दिखाया।

भजन संध्या के बाद गायक वरुण चोपड़ा और ईश वाधवा का भी रघुनाथ मंदिर सभा, श्री बजरंग सेवा मंडल और हरमिलाप धर्मार्थ समिति की ओर से सम्मान किया गया।

इस अवसर पर सुभाष मल्होत्रा, अजय मल्होत्रा, श्याम पटेला, वेद कुमार, राजेंद्र टंडन, इंद्रलाल कुमार, लवली सखूजा, कौशल, अंजलि अरोड़ा, भारत विकास परिषद की आशा वर्मा, शिवानी खुराना, उषा, शिव खुराना, वीरां सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।