कांग्रेस छोड़ चुके पूर्व मंत्री संपत सिंह INLD में होंगे शामिल

कांग्रेस छोड़ चुके हरियाणा के पूर्व मंत्री प्रो. संपत सिंह बुधवार को चंडीगढ़ में अभय चौटाला की मौजूदगी में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) में शामिल होंगे। उनकी “घर वापसी” को हरियाणा की सियासत में बड़ा कदम माना जा रहा है।

कांग्रेस छोड़ चुके पूर्व मंत्री संपत सिंह  INLD में होंगे शामिल
  • कांग्रेस छोड़ चुके पूर्व मंत्री प्रो. संपत सिंह कल INLD में होंगे शामिल

  • चंडीगढ़ में अभय चौटाला की मौजूदगी में करेंगे पार्टी ज्वाइन

  • इनेलो को हिसार-भिवानी बेल्ट में बड़ा सियासी फायदा मिलने की संभावना



हरियाणा की सियासत में एक बार फिर बड़ा उलटफेर होने जा रहा है। कांग्रेस छोड़ चुके वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री प्रोफेसर संपत सिंह बुधवार को इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) का दामन थामेंगे। वे दोपहर बाद चंडीगढ़ स्थित इनेलो कार्यालय में अभय चौटाला की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

राज्य की राजनीति में सक्रिय और अनुभवशील नेता माने जाने वाले प्रो. संपत सिंह पहले भी इनेलो के साथ रह चुके हैं और मंत्री पद संभाल चुके हैं। कांग्रेस से अलग होने के बाद से ही वे पार्टी की नीतियों को लेकर नाराज चल रहे थे। अब उनका दोबारा इनेलो में लौटना एक तरह की “घर वापसी” के रूप में देखा जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, संपत सिंह के पार्टी में शामिल होने से हिसार, भिवानी और सिरसा क्षेत्रों में इनेलो को नई राजनीतिक ऊर्जा मिल सकती है। इनेलो की ओर से अभय चौटाला ने भी इस कार्यक्रम की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि प्रो. संपत सिंह के अनुभव और नेतृत्व से पार्टी को मजबूत आधार मिलेगा।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि हरियाणा की राजनीति में यह कदम आगामी चुनावों से पहले समीकरणों को प्रभावित कर सकता है। कांग्रेस से अलग हुए कई पुराने नेता अब एक बार फिर अपनी जड़ों की ओर लौटते दिखाई दे रहे हैं।