प्रेग्नेंसी में 'किंग' की शूटिंग कर रहीं दीपिका पादुकोण, हाथे थामे दिखे शाहरुख खान
शाहरुख खान की फिल्म ‘King’ की शूटिंग केपटाउन में जारी है। दीपिका पादुकोण के साथ रोमांटिक सीन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी।
➤ Shah Rukh Khan की फिल्म ‘King’ की शूटिंग तेज, 24 दिसंबर 2026 को रिलीज तय
➤ Deepika Padukone संग केपटाउन में रोमांटिक सीन की तस्वीरें वायरल
➤ प्रेग्नेंसी के बावजूद दीपिका लगातार शूटिंग में एक्टिव
बॉलीवुड के सुपरस्टार Shah Rukh Khan की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘King’ एक बार फिर सुर्खियों में है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। हाल ही में इसकी रिलीज डेट 24 दिसंबर 2026 तय की गई है, जिसके बाद से फिल्म की शूटिंग भी तेज कर दी गई है ताकि यह समय पर सिनेमाघरों तक पहुंच सके।
इसी बीच फिल्म के सेट से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि यह फोटो Cape Town की है, जहां फिल्म की शूटिंग जारी है। तस्वीर में Shah Rukh Khan और Deepika Padukone एक रोमांटिक सीन शूट करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों हाथ पकड़े चलते दिखाई दे रहे हैं, जबकि पीछे क्रू मेंबर्स काम करते दिख रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, यह सीन किसी गाने की शूटिंग का हिस्सा हो सकता है। फैंस इस जोड़ी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
इस फिल्म की एक और खास बात यह है कि Deepika Padukone अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी शूटिंग कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति Ranveer Singh के साथ दूसरे बच्चे की खुशखबरी साझा की थी। इसके बावजूद दीपिका अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित नजर आ रही हैं और लगातार शूटिंग में व्यस्त हैं।
बताया जा रहा है कि दीपिका सिर्फ ‘King’ ही नहीं, बल्कि अपनी अगली फिल्म ‘राका’ की शूटिंग भी कर रही हैं, जिसमें वह Allu Arjun के साथ नजर आएंगी।
अगर फिल्म ‘King’ की बात करें, तो इसका निर्देशन Siddharth Anand कर रहे हैं, जो पहले Pathaan जैसी बड़ी हिट दे चुके हैं। फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं, जिनमें Abhishek Bachchan, Suhana Khan, Rani Mukerji, Anil Kapoor, Jackie Shroff और Jaideep Ahlawat जैसे नाम शामिल हैं। फिल्म को लेकर इंडस्ट्री में भी काफी उम्मीदें जताई जा रही हैं और माना जा रहा है कि यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है।
Akhil Mahajan