पेट्रोल पंप पर फिल्मी अंदाज में ठगी कर भागा युवक, जानें पूरी खबर

सोनीपत के गोहाना में कार सवार युवक पेट्रोल पंप पर तेल डलवाकर एटीएम कार्ड थमा फरार हो गया। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई और पुलिस जांच में जुटी है।

पेट्रोल पंप पर फिल्मी अंदाज में ठगी कर भागा युवक, जानें पूरी खबर

➤ गोहाना में पेट्रोल पंप पर कार सवार युवक तेल डलवाकर फरार
➤ एटीएम कार्ड थमाकर मांगे 20 हजार, कर्मचारी को दिया धोखा
➤ वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस जांच में जुटी

सुशील मोर

सोनीपत। जिले के गोहाना में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पानीपत नेशनल हाईवे पर स्थित शादी राम उदमी राम पेट्रोल पंप पर एक कार सवार युवक ने फिल्मी अंदाज में धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, युवक ने पहले पेट्रोल पंप कर्मचारी से 20 हजार रुपए की डिमांड की और फिर अपनी गाड़ी में तेल डलवाया। इसके बाद भुगतान के नाम पर एटीएम कार्ड थमा दिया। जैसे ही कर्मचारी कार्ड को चेक करने लगा, कार चालक मौके से फरार हो गया।

यह पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं और पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।