सोनीपत में पति ने पत्नी को मारी गोली, गंभीर हालत में PGI रेफर, आरोपी फरार
सोनीपत के देवडू गांव में पति ने पत्नी को गोली मार दी। गंभीर हालत में महिला को PGI रेफर किया गया, आरोपी जमानत पर बाहर आने के बाद फरार है।
➤ देवडू गांव में पति ने पत्नी पर चलाई गोली
➤ गंभीर हालत में महिला को PGI रेफर किया गया
➤ आरोपी पति जमानत पर बाहर आने के बाद वारदात कर फरार
हरियाणा के सोनीपत में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के देवडू गांव में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान सुरजीत के रूप में हुई है, जिसने अपनी पत्नी पूनम पर गोली चला दी। वारदात के बाद परिजन घायल पूनम को तुरंत सिविल अस्पताल सोनीपत लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए PGI रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि घायल महिला पूनम अपने बच्चों के पालन-पोषण के लिए ब्यूटी पार्लर चलाती है। घटना के बाद से आरोपी पति मौके से फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
सूचना मिलने के बाद सेक्टर-27 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला से जानकारी जुटाई। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि आरोपी सुरजीत कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। वारदात के पीछे घरेलू विवाद या अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
Akhil Mahajan